19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यUP : पहले फेसबुक पर डाली दर्दभरी रील, फिर फांसी लगाकर खत्म...

UP : पहले फेसबुक पर डाली दर्दभरी रील, फिर फांसी लगाकर खत्म की जिंदगी… 22 साल के श्याम के लव का द एंड

Published on

भदोही:

उत्तर प्रदेश के भदोही में दर्दनाक प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। 22 साल के युवक ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक पर एक लड़की के साथ फेसबुक पर दर्दभरे गीत की रील पोस्ट की, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

कोइरौना थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव निवासी श्याम सुंदर अपने परिवार में सबसे छोटा था। वह 7 भाई-बहनों में लाडला माना जाता था। इण्टरमीडिएट तक पढ़ाई करने के बाद वह गांव में मजदूरी, नाटक मंडली में अभिनय और शादी-ब्याह में वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करता था। पिता रामसागर भी मजदूरी करके परिवार चलाते हैं।

पुलिस ने यह बताया
पुलिस ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खुला नहीं देखा तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और श्याम सुंदर पंखे से फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने यह बताया
स्थानीय लोगों ने बताया कि श्याम सुंदर का प्रेम-प्रसंग सुरियावां क्षेत्र की एक रिश्तेदार युवती से था। बताया जा रहा है कि युवती की शादी कहीं और कर दी गई थी, लेकिन शादी के बावजूद वह अपने प्रेमी श्याम सुंदर को नहीं भुला सकी। उसने अपने पति के साथ रिश्ते निभाने से इनकार कर दिया, जिससे दोनों अलग हो गए। इसके बाद श्याम और युवती फिर से एक होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पारिवारिक असहमति उनके रास्ते में रोड़ा बन गई।

फेसबुक पर लगाया था गाना
श्याम सुंदर की फेसबुक रील पर जिस तरह का गीत लगाया गया था, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि शायद उसे अपने प्रेम में विश्वासघात का आभास हुआ था या फिर हालात से वह बुरी तरह टूट चुका था। प्रेम, पारिवारिक दबाव और मानसिक तनाव का त्रिकोण उसकी जान का कारण बन गया।

जांच जारी
फिलहाल पुलिस आत्महत्या की असल वजह की पड़ताल कर रही है। वहीं, गांव और आसपास के इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के बीच श्याम सुंदर की अचानक आत्महत्या को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि एक युवा दिल प्रेम की लड़ाई हार गया।

Latest articles

ट्विशा शर्मा मौत कांड: पति फरार, परिजन बोले- यह आत्महत्या नहीं, सोची-समझी साजिश

भोपाल। राजधानी के बागमुगलिया एक्सटेंशन में हुई मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की...

राजधानी के जेपी अस्पताल की हकीकत: न दवा, न मास्क-ग्लव्स, मरीज और डॉक्टर दोनों परेशान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित जयप्रकाश (जेपी) जिला अस्पताल में मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाओं...

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता...

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...