2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्ययूपी सरकार का बड़ा ऐलान, पहली बार MSP पर होगी बाजरा की...

यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, पहली बार MSP पर होगी बाजरा की खरीद

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश में मक्का के साथ अब बाजरा के खरीद के लिए भी सरकार पूरी तरह से तैयार है. यह पहला मौका होगा जब बाजरा की खरीद सरकारी केंद्रों पर की जाएगी. इसके लिए एमएसपी भी तय कर दी गई है. मक्का का एमएसपी 1962 व बाजरा का 2350 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है. सरकार के आदेश के मुताबिक 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर यह खरीद जारी रहेगी.

कहां कराना होगा पंजीकरण
इसके लिए किसानों के लिए किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या मोबाइल से खाद विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य होगा .किसानों को मक्का और बाजरा खरीद का भुगतान उनके आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा.

इन बातों का किसान रखें ध्यान
किसान ध्यान रखें कि उन्हें जिस भी खाते में खरीद का भुगतान प्राप्त करना हो, उसे आधार से जरूर लिंक करा लें. इसके अलावा अगर खरीद संबंधी किसी भी तरह की परेशानी सामने आती है तो वे सहायता के लिए टोल फ्री नंबर-1800-1800-150 या संबंधित जिले के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं.

पिछले साल भी सरकार ने खरीद का किया था ऐलान
बता दें कि सरकार ने पिछले वर्ष भी एमएसपी पर बाजरा की खरीद का ऐलान किया था. लेकिन सरकार खरीद प्रकिया को अमली जामा नहीं पहना पाई, लेकिन इस बार सरकार पूरी तैयारी के साथ एमएसपी पर मक्के और बाजरे की खरीद की शुरुआत कर रही है.

किसानों को होगा लाभ
सरकार के इस बड़े ऐलान से बाजरा किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा. इससे पहले बाजरा की खरीद एमएसपी पर नहीं होने की वजह से किसान को सही मार्केट नहीं मिल पाता है. जिससे किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ती थी. लेकिन सरकार के इस फैसले किसानों बाजरा की खेती करने को प्रोत्साहित होंगे.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...