14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्ययूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी नहीं आई काम , बीजेपी...

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी नहीं आई काम , बीजेपी नेता के भाई पर मुकदमा, फैक्ट्री सील

Published on

संभल

योगी आदित्यनाथ की पुलिस फुल एक्शन में नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बावजूद बीजेपी नेता के भाई पर चोरी के वाहन काटने के मामले में संभल में एफआईआर दर्ज की गई है। संभल पुलिस ने छापेमारी के दौरान ये कार्रवाई की है। साथ ही उनकी फैक्ट्री को सील कर दिया है। वहीं, संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पूरे मामले में आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों का एक्शन संभल के बीजेपी नेता के भाई की फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई में नजर आया। लगभग एक सप्ताह पहले की गई योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी सीएम की सख्ती के आगे किसी काम नहीं आ सकी। संभल पुलिस ने चोरी के वाहनों को काटने के आरोपों के मामले में मुकदमा दर्ज आगे छानबीन शुरू कर दी है।

बीजेपी के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और उनके भाई कपिल सिंघल ने 12 मार्च को लखनऊ पहुंचकर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं, लेकिन इसके बाद भी कपिल सिंघल के खिलाफ स्क्रैप फैक्ट्री में चोरी के वाहन कटान के आरोप में पुलिसिया कार्रवाई की गई है। जो कि सोशल मीडिया में विशेष चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

बता दें कि संभल में कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रझेडा सलेमपुर में संचालित कबाड फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को फैक्ट्री में मौके से कई गाड़ियों के पार्ट्स और अन्य सामान मिले थे। पूरे मामले को लेकर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मेरठ की तरह संभल में अवैध तरीके से वाहन काटने का पता चला था। इसके बाद जरिया मुखबिर पुलिस ने चौकसी शुरू कर दी और कार्रवाई की गई। मौके पर दस्तावेज नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हुए थे। आगे मामले में छानबीन जारी है। फिलहाल फैक्ट्री सील कर दी गई है।

इस मामले में कैलादेवी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने तहरीर दी थी। उनकी तहरीर के मुताबिक आरआर एंड आर मैंटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से स्क्रैप फैक्ट्री संचालित हो रही थी। शुक्रवार की रात्रि को मुखबिर ने सूचना दी थी कि चोरी के वाहन फैक्ट्री में काटे गए हैं और मौके पर कबाड़ पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची तो कई वाहनों के पार्ट्स पड़े थे। दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो मौके पर मौजूद व्यक्ति दस्तावेज नहीं दिखा सका। फैक्ट्री कपिल सिंघल द्वारा संचालित की जा रही थी।

वहीं, कपिल सिंघल का कहना है कि फैक्ट्री का लाइसेंस उनके नाम पर नहीं है और न ही जमीन उनके नाम है। बेटे के नाम पर ये फैक्ट्री संचालित हो रही थी। सभी वैध दस्तावेज हैं। परिवहन विभाग की एनओसी पर कबाड़ वाहन काटने की अनुमति है। इसके अतिरिक्त सभी तरह का कबाड़ भी हमारे द्वारा खरीदा जाता है। जिस आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, वो गलत है। हम नियमानुसार कार्य करते हैं और पिछले कई महीने से फैक्ट्री का संचालन भी नहीं हो रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...