6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यUP : आठ साल में 8,899 एनकाउंटर, 228 अपराधी मारे गए, 18...

UP : आठ साल में 8,899 एनकाउंटर, 228 अपराधी मारे गए, 18 जवान भी हुए शहीद

Published on

लखनऊ ,

उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है, तब से अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए धड़ाधड़ पुलिस एनकाउंटर हो रहे हैं. इस सरकार के आठ साल के कार्यकाल में एनकाउंटर के दौरान 228 अपराधी मारे जा चुके हैं. हालांकि, सरकार जहां इसे ‘सख्त कानून व्यवस्था’ कहती है वहीं, आलोचक इसे ‘ठोक दो की नीति ’ बताते हैं.

आपको बता दें कि 20 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ सूबे के मुख्यमंत्री बने. मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहला ऐलान- कानून का राज और अपराधियों का खात्मा करने को लेकर ही किया. जिसके बाद यूपी पुलिस को खुली छूट मिली और शुरू हुई एक नई नीति- ‘अपराधी या तो सरेंडर करे या मारा जाएगा.’ हालांकि, इस दौरान यूपी पुलिस के कुल 18 जवान भी शहीद हुए.

देखें आंकड़े, मार्च 2017 से मई 2025 तक…
कुल मुठभेड़ें — 8,899
मारे गए अपराधी — 228
घायल अपराधी — 1,687
घायल पुलिसकर्मी — 1,687
शहीद पुलिसकर्मी — 18

मेरठ ज़ोन सबसे बड़ा एनकाउंटर ज़ोन बन गया है-
मेरठ जोन में 2,757 मुठभेड़ें हुईं जिनमें 76 अपराधियों की मौत हुई. वहीं, बरेली ज़ोन में 866 मुठभेड़ें हुईं और 15 मौतें हुईं. जबकि, नोएडा में 1,135 मुठभेड़ें हुईं और 9 मौतें हुईं. इस बीच कानपुर कमिश्नरी में सबसे ज़्यादा 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए.यूपी पुलिस कहती है कि ये कार्रवाई अपराध के खिलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है, लेकिन इस दौरान कई सवाल भी उठे. जैसे- क्या हर मुठभेड़ ज़रूरी थी? क्या सबूतों की जांच से पहले ट्रिगर दबा दिया गया? इस बीच बीते 72 घंटे में दो बड़े एनकाउंटर हुए. पहला- लखनऊ में लूट के आरोपी का एनकाउंटर हुआ. दूसरा- नोएडा में लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर को मार गिराया गया. दोनों ही मामलों में पुलिस का दावा है कि जवाबी फायरिंग में मौत हुई.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...