15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यUP: मुस्लिम डॉक्टर ने नाम बदल हिंदू महिला से रचाई शादी, जबरन...

UP: मुस्लिम डॉक्टर ने नाम बदल हिंदू महिला से रचाई शादी, जबरन कराया धर्म परिवर्तन

Published on

देवबंद ,

यूपी के देवबंद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम डॉक्टर ने धर्म छुपाकर हिंदू महिला से शादी कर ली. जब महिला को उसके बारे में पता चला तो डॉक्टर ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया फिर दोबारा उसके साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कर लिया. जबकि, पहले उसने नाम बदलकर और प्रेम जाल में फंसाकर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था.

पीड़ित महिला बंगाल की रहने वाली है. उसके मुताबिक देवबंद के मुस्लिम डॉक्टर अबार ने अपना नाम अमन दीक्षित बताकर उसके साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी. इसके बाद देवबंद लाकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया फिर निकाह पढ़ा. महिला का आरोप है डॉक्टर अबार अब तक पांच शादियां कर चुका है, जिनमें चार मुस्लिम और एक हिंदू महिला शामिल है. विरोध करने पर टॉर्चर करता है.

सोमवार को महिला ने हिंदू संगठनों के माध्यम से मीडिया को आपबीती सुनाई तो बवाल मच गया. महिला की तहरीर पर थाना देवबंद में आरोपी डॉक्टर अबार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है. बयान दर्ज कराने के साथ ही सबूत जुटाए जा रहे हैं. अधिकारी का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से विधिक एक्शन लिया जाएगा

दुष्कर्म और टॉर्चर का आरोप
वहीं, महिला ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर अबार उसे बंद कमरे में रखता था, जहां वह कैमरे की निगरानी में रहती थी. कैमरे का रिमोट डॉक्टर अपने पास रखता था, ताकि उसपर पल-पल नजर रखी जा सके. दोस्तों को बुलाकर दुष्कर्म भी करवाता था. विरोध करने पर टॉर्चर करता था.

इस बीच आरोपी डॉक्टर की पहली पत्नी फौजिया भी कैमरे के सामने आई. उसने भी डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फौजिया ने कहा कि अबार पांच शादी कर चुका है. महिलाओं की इज्जत से खेलना उसकी आदत हो चुकी है. एक मामले में वो जेल भी जा चुका है. फिलहाल, दोनों महिलाओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपी डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

मामले को लेकर एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि थाना देवबंद पर एक महिला जो कि मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है उन्होंने तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने एक चिकित्सक जो कि कस्बा देवबंद के ही रहने वाले हैं उसपर आरोप लगाया है कि उसने खुद को हिंदू बताकर उसके साथ शादी की फिर जबरन धर्म बदलवाया. दुष्कर्म और मारपीट का भी आरोप लगाया गया है. फिलहाल, एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है.

पहली पत्नी ने क्या कहा?
फौजिया ने कहा कि मेरी शादी डॉक्टर अबार से हुई थी. उसने 4 साल पहले मुझे छोड़ दिया. मेरी दो बेटियां हैं. उसने दोबारा पलटकर मुझसे बात नहीं की. कहा था कि जल्द लेने आऊंगा लेकिन आज तक नहीं आया. मैं इंतजार करती रही. 13 साल पहले उससे शादी हुई थी. मैं अपने बच्चों के लिए और अपने लिए इंसाफ चाहती हूं. अब उसने हिंदू लड़की से शादी कर ली है, जो कोलकाता की रहने वाली है.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...