6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यUP: दो पक्षों में हो रहे विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम...

UP: दो पक्षों में हो रहे विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

Published on

बरेली ,

उत्तर प्रदेश के बरेली में दो परिवारों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने गई पुलिस टीम पर दोनों पक्षों ने हमला कर दिया. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं, फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दो पड़ोसी परिवारों के बीच झगड़े में हस्तक्षेप करने पर तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. इन परिवारों ने मिलकर पुलिस पर हमला किया और उन पर अपना पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद परिवारों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है.

घर की दीवार बनाने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस हल्दी खुर्द गांव पहुंची थी, जो आपस में लड़ रहे थे. रविवार दोपहर बरेली की मीरगंज तहसील के गांव में राशिद अली अपने घर की दीवार बनवा रहे थे. पड़ोसी पुत्तन परिवार ने इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया.

पुलिस पर आरोपी ने पालतू कुत्ते छोड़े
मिश्रा ने बताया, जब पुलिस पहुंची तो उन्हें लाठियों से खदेड़ा गया. आरोपी शाहीन ने अपने पालतू कुत्ते को छोड़ दिया, जिससे इंस्पेक्टर रितु राठी, कांस्टेबल मीनू सैनी और मीनू संधू घायल हो गईं. पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद मीरगंज थाने से और पुलिस पहुंची और मामले को संभाला.

फरार आरोपी की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार दो आरोपी यूसुफ और साजिद की तलाश जारी है.

 

 

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...