22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यUP: सीतापुर में कांग्रेस सांसद पर रेप का केस दर्ज... महिला का...

UP: सीतापुर में कांग्रेस सांसद पर रेप का केस दर्ज… महिला का आरोप- शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण किया

Published on

लखनऊ/सीतापुर,

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है. राकेश राठौर पर एक महिला ने शादी और राजनीतिक करियर का झांसा देकर चार साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है.

जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की एक महिला ने 15 जनवरी 2025 को पुलिस से मामले की शिकायत की. इसमें आरोप लगाया है कि सांसद राकेश राठौर ने शादी करने के साथ ही राजनीतिक करियर बनाने में मदद करने का वादा किया था. आरोप है कि राकेश राठौर ने झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक शोषण किया. महिला ने पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक सबूत, कॉल रिकॉर्डिंग भी दी है.

शिकायत के आधार पर 17 जनवरी को नगर कोतवाली में सांसद के खिलाफ केस दर्ज किया गया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के बाद केस दर्ज किया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसी के साथ धारा 164 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है.

महिला ने यह भी दावा किया कि आरोपी से उन्हें धमकियां दी गईं. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराई है. महिला का कहना है कि सांसद ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर शोषण किया. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this