10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्ययूपी: हॉस्पिटल के वार्ड बॉय की शर्मनाक करतूत, डेड बॉडी से चुरा...

यूपी: हॉस्पिटल के वार्ड बॉय की शर्मनाक करतूत, डेड बॉडी से चुरा लिए सोने के गहने, गिरफ्तार

Published on

शामली,

शामली जिला अस्पताल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक वार्ड बॉय ने सड़क हादसे में मारी गई महिला के शव से सोने की बालियां चोरी कर लीं. इस मामले में पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की गई बालियां भी बरामद कर ली गई हैं.

कानों से सोने की बालियां चुरा लीं
शामली सर्कल अधिकारी अमरदीप मोर्ये के अनुसार, 26 वर्षीय श्वेता को शनिवार को एक सड़क दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को इमरजेंसी वार्ड में भेजा गया था. जब पुलिस शव को सील कर रही थी, तब पता चला कि महिला के कानों से सोने की बालियां गायब हैं.

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
श्वेता के परिवार ने इस पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ तौर पर दिखा कि वार्ड बॉय विजय ने बालियां चोरी की थीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया.

परिजनों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया
मृतका के पति सचिन कुमार और अन्य परिजनों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. जनता के आक्रोश के बाद सीएमएस ने पूरे मामले को पुलिस के हवाले कर दिया. शुरू में भाग चुके आरोपी वार्ड बॉय विजय को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी की गई सोने की बालियां बरामद कर ली गई हैं और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...