9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यUP: दुकानदार ने बीड़ी के मांगे पैसे, सिपाही ने किया गाली-गलौज और...

UP: दुकानदार ने बीड़ी के मांगे पैसे, सिपाही ने किया गाली-गलौज और दी सिर में सुराख करने की धमकी

Published on

बिजनौर ,

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कोतवाली देहात कस्बे में एक दुकानदार को बीड़ी के पैसे मांगना भारी पड़ गया. दुकानदार शोभित जैन ने पुलिस वालों से बीड़ी के मंडल के पैसे मांगे, तो एक सिपाही आग बबूला हो गया.आरोप है कि सिपाही ने दुकानदार से गाली-गलौज की और सिर में सुराख करने की धमकी तक दे डाली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पैसे मांगने पर सिपाही ने दुकानदार से की गाली-गलौज
घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है, वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली देहात के व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में व्यापारी थाने पहुंच गए और आरोपी सिपाही सनी मलिक व जसवीर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

व्यापारियों ने करीब दो घंटे तक थाने में हंगामा किया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार अनिश्चितकालीन बंद कर दिया जाएगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अरविंद बिश्नोई ने भी पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है.

एसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर किया
मामला बढ़ता देख बिजनौर के एसपी अभिषेक कुमार झा ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने आरोपी सिपाही सनी मलिक को लाइन हाजिर कर दिया और पूरे मामले की जांच सीओ को सौंप दी है. फिलहाल इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब गुस्सा दिख रहा है. व्यापारी वर्ग पूरी तरह से एकजुट होकर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग कर रहा है.

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this