9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यUP: पिता के साथ बाजार जा रहे बच्चे की चाइनीज मांझे से...

UP: पिता के साथ बाजार जा रहे बच्चे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, ऑपरेशन के बाद बची जान

Published on

हापुड़,

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में चाइनीज धागे की वजह से एक बच्चे की जान जाते-जाते बची है. दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड़ पर अपने पिता के साथ बाजार से सामान लेने जा रहा सात साल का बच्चा चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया जिससे उसकी गर्दन बुरी तरह कट गई. गंभीर हालत में बच्चे को देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां बच्चे का ऑपरेशन हुआ है और उसके गर्दन पर 13-14 टांके आए हैं. बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है.

बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी वीरेंद्र अपने 7 साल के बेटे अनमोल के साथ बाइक से बाजार जा रहा था.रास्ते में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से अनमोल की गर्दन गंभीर रूप से कट गई. बच्चे को घायल और तड़पता हुआ देख परिजन अस्पताल ले गए जहां देवनंदिनी अस्पताल के डॉक्टरों ने गर्दन का ऑपरेशन किया है.

अस्पताल के डॉक्टर संजय राय ने बताया कि बच्चे का ऑपरेशन सफल रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. चाइनीज मांझे की वजह से बच्चे की गर्दन कटी और सांस नली तक को नुकसान पहुंचा है.हापुड़ सिटी के सीओ वैभव पांडेय का कहना है कि चीनी मांझे का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. 2 जुलाई को हमने चेकिंग के दौरान एक दुकानदार को चाइनीज़ मांझे के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था. चाइनीज़ मांझे को लेकर चेकिंग की जा रही है.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...