9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यUP: लंका दहन के दौरान हनुमान जी का रोल कर रहा था...

UP: लंका दहन के दौरान हनुमान जी का रोल कर रहा था बुजुर्ग, चली गई जान

Published on

फतेहपुर,

यूपी के फतेहपुर जिले में नवरात्र पर्व में हो रहे जागरण कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी की भूमिका निभा रहे बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई. इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हैरानी वाली बात ये है कि कार्यक्रम को बंद कराकर पुलिस को सूचना दिए बगैर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बीते 15 से 20 वर्षों से गांव में ऐसे आयोजनों में शामिल होता था.

अंतिम संस्कार के बाद पहुंची पुलिस
गौरतलब है कि फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में जागरण कार्यक्रम चल रहा था. इसमें हनुमान की भूमिका निभा रहे बुजुर्ग की मंचन के दौरान चक्कर आकर गिरने से मौत हो गई. बुजुर्ग का अंतिम संस्कार होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली.

फेरी लगाकर जीवन-यापन करते थे राम स्वरूप
बता दें कि थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 65 वर्षीय राम स्वरूप गांव में फेरी लगाकर जीवन-यापन करते थे. साथ ही पर्वों के दौरान मंचन कर कुछ पैसा कमा लेते थे. परिवार में पत्नी अनसुइया (55 वर्षीय) व 3 साल की बच्ची रूपा है.

मौके पर ही मौत हो गई
शनिवार रात गांव में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमे लंका दहन कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान अचानक चक्कर आने से राम स्वरूप मंचन करते समय गिर गए. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

मामले की जांच की जा रही है
एसपी राजेश सिंह ने बताया कि सलेमपुर गांव में जागरण कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी की भूमिका निभा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...