15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यUP: शामली के सरकारी अस्पताल में सर्जन की रिश्वत लेने का वीडियो...

UP: शामली के सरकारी अस्पताल में सर्जन की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, ऑपरेशन के लिए मांगे 10 हजार रुपये

Published on

शामली ,

उत्तर प्रदेश में सरकार मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. शामली जिले के कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सर्जन डॉक्टर पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है. मोहल्ला आलकला निवासी मोहम्मद शादाब ने बताया कि उसकी भाभी आलिया को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. लेकिन इसके बाद सर्जन मनीष राठी ने ऑपरेशन के बदले 10 हजार रुपये की मांग की.

डॉक्टर ने ऑपरेशन के बदले 10 हजार रुपये मांगे
गरीब परिवार के पास पूरे पैसे नहीं थे, इसलिए शादाब ने साहूकार से 5 हजार रुपये लेकर डॉक्टर को दिए. यही नहीं, डॉक्टर ने अन्य दो कर्मचारियों को 1500 और 2000 रुपये भी दिलवाए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें सर्जन 500-500 के नोट गिनते हुए साफ नजर आ रहे हैं. वीडियो की लंबाई 1 मिनट 37 सेकंड की है.

रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया का वायरल
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र चौरसिया ने बताया कि वे छुट्टी पर हैं, लेकिन मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले भी सरकारी अस्पतालों में रिश्वत लेने के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई आज तक नहीं हुई है. सरकारी सेवा में रहते हुए भी डॉक्टर और कर्मचारी खुलेआम मरीजों से पैसे वसूल रहे हैं, जिससे सरकार की छवि को ठेस पहुंच रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...