13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यUP: गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

UP: गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लखनऊ पुलिस ने गोमती नगर एक्सटेंशन इलाके से महिला को गिरफ्तार किया है. सितंबर 2020 में महिला के खिलाफ गोमती नगर एक्सटेंशन थाने में गायत्री प्रसाद प्रजापति और अनिल प्रजापति के साथ एफआईआर दर्ज हुई थी.

गायत्री प्रजापति की कंपनी के पूर्व डायरेक्टर स्वर्गीय बृजमोहन चौबे ने गायत्री प्रजापति, अनिल प्रजापति और उस महिला पर धोखाधड़ी, जालसाजी, जान से मारने की धमकी देने और पैसे हड़पने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी. रेप के केस में बयान बदलने के लिए गायत्री प्रजापति ने अपनी कंपनी के डायरेक्टर बृजमोहन चौबे की जमीन भी महिला के नाम लिखवा दी थी. महिला पर कोर्ट में बयान बदलने के बाद बृजमोहन चौबे से 2 करोड़ रुपए मांगने का भी आरोप था.

बृजमोहन चौबे की शिकायत पर दर्ज हुए केस में गायत्री और अनिल प्रजापति के खिलाफ पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. महिला के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है.

क्या है मामला
बता दें कि समाजवादी सरकार में गायत्री प्रसाद प्रजापति खनन मंत्री रह चुके हैं. गायत्री और छह अन्य लोगों पर चित्रकूट की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी संग गैंगरेप का आरोप लगाया था. महिला का कहना था कि वह मंत्री गायत्री प्रजापति से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी. जिसके बाद मंत्री और उनके साथियों ने उसको नशा दे दिया और नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. शिकायत के बाद गायत्री प्रजापति की तरफ से परिवार को धमकी देने की बात भी सामने आई थी.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...