11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : कॉलेज से घर लौट रही थी बीटेक छात्रा, लिफ्ट...

उत्तर प्रदेश : कॉलेज से घर लौट रही थी बीटेक छात्रा, लिफ्ट देने के बहाने युवक ने किया बलात्कार, आरोपी फरार

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. वारदात के वक्त 17 वर्षीय बीटेक छात्रा कॉलेज से अपने घर लौट रही थी. उसी दौरान आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

मामला मुजफ्फरनगर के चराथावल थाना इलाके का है. चराथावल थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश धनवत ने बताया कि घटना 21 फरवरी की शाम को हुई, जब छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी और आरोपी हिमांशु ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी थी.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि लिफ्ट देने के बाद आरोपी हिमांशु उस नाबालिग लड़की को एक खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया. इस काम में आरोपी हिमांशु के तीन दोस्तों ने भी इस कृत्य में उसकी मदद की थी

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपी हिमांशु और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. थाना प्रभारी राजेश धनवत ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित लड़की किसी तरह से खुद अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई.

इसके बाद माता-पिता अपनी पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने हिमांशु और उसके दोस्तों सिद्धार्थ, आदेश और सगीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. एसएचओ ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं. उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...