10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : बड़े भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला,...

उत्तर प्रदेश : बड़े भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला, दर्दनाक हत्याकांड से मचा हड़कंप, ये थी वजह

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े रुपयों के बंटवारे को लेकर सगे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर की सूचना पर मौके पर एसपी के साथ स्थानीय थाना पुलिसफोर्स भी मौजूद रही। घटना के बाद मौके से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीमों का गठन किया है।

जानकारी के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव निवासी स्वर्गीय प्रेम नारायण तिवारी के तीन बेटे धर्मेंद्र तिवारी, शुभम तिवारी और बूदी तिवारी थे। इनमें धर्मेंद्र बड़ा भाई था। घर में भैंस थी, जिसे मां ने बेच दिया था। बताया जा रहा है कि भैंस बेचने के बाद मिले रुपयों के बंटवारे की बात को लेकर गुरुवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे उपरोक्त तीनों भाइयों के बीच विवाद हो गया।

पत्नी पर भी किया हमला
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बूदी और शुभम vs अपने बड़े भाई धर्मेंद्र पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इस हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा सुनकर धर्मेंद्र की पत्नी रोली तिवारी दौड़कर मौके पर बीच बचाओ करने पहुंची थी। आरोपियों ने महिला पर भी हमला कर दिया। Ie/n होकर महिला जमीन पर गिर पड़ी।

एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, दिन दहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही एसपी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि भैंस को बेचने में मिले पैसे के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से दंपति की हत्या कर दी। मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

शातिर जालसाज़ों ने दर्जनों युवकों को लगाया लाखों का चूना

भोपाल।राजधानी में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज़ों ने...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...