9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : प्रेम विवाह में Love नहीं, धोखा मिलने पर पत्नी...

उत्तर प्रदेश : प्रेम विवाह में Love नहीं, धोखा मिलने पर पत्नी की हत्या करके लाश के पास बैठा रहा पति

Published on

बागपत

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में प्रेम विवाह करने वाले पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद वह लाश के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बागपत पुलिस के मुताबिक, घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मोहल्ले की है। आरोपी पति प्रशांत और पत्नी नेहा एक साथ रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने 8 साल पहले प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

घटना के पहले भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी पति ने मकान का गेट बंद कर लिया। पहले पत्नी से मारपीट की। उसके बाद धारदार चाकू से हमला कर दिया। उसका गला रेत दिया। अधिक खून बहने से नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया और शव के पास ही काफी देर तक बैठा रहा। कुछ देर बाद पड़ोसी को घटना का पता चला। उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पहुंचकर शव के पास बैठे आरोपी को पकड़ लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी प्रशांत अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा था। जिसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद हो जाता था। पूछताछ में पत्नी को मारने की असल वजह जानने की कोशिश की जाएगी।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...