17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड : नशे में धुत सरकारी अधिकारी ने तीन लड़कियों को कुचला,...

उत्तराखंड : नशे में धुत सरकारी अधिकारी ने तीन लड़कियों को कुचला, एक की मौत

Published on

नैनीताल,

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक में नशे में धुत एक सरकारी अधिकारी ने तीन नाबालिग लड़कियों को अपनी कार से कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी के मुताबिक कोटाबाग पुलिस चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पंत ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र सिंह कोटाबाग का सहायक खंड विकास अधिकारी है. लड़कियों को कुचलने के बाद मौके से भाग रहा था. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पंत ने बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि सिंह दुर्घटना के समय नशे में था. पंत ने बताया कि लड़कियों की पहचान कनक बोरा (17) और माही बोरा (14) व उनकी सहेली ममता भंडारी (15) के रूप में हुई है. सभी कोटाबाग के नाथूनगर गांव की रहने वाली हैं.

उत्तराखंड मेले से लौट रही थीं लड़कियां
घटना के समय तीनों सोमवार को उत्तरायणी मेले से लौट रही थीं. पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़ितों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले जाया गया और बाद में उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने माही को मृत घोषित कर दिया.वहीं, दुर्घटना में कनक और ममता गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उनका हल्द्वानी के साईं अस्पताल में इलाज चल रहा है. पंत ने बताया कि पीड़ितों की ओर से औपचारिक शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this