16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड : गैरकानूनी मदरसों की होगी पहचान, फंडिंग के सोर्स का लगाएंगे...

उत्तराखंड : गैरकानूनी मदरसों की होगी पहचान, फंडिंग के सोर्स का लगाएंगे पता, एक्शन में धामी की पुलिस

Published on

देहरादून

उत्तराखंड में अवैध रूप से चल रहे मदरसों में कहीं पढ़ाई करने वाले छात्रों को बहकाया तो नहीं जा रहा है। अवैध रूप से संचालित होने वाले मदरसों को फंडिंग आखिर कहां से आ रही है? इन तमाम बिंदुओं पर अब पुलिस की ओर से जांच की जाएगी। पिछले दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अवैध रूप से संचालित मदरसों की जांच कराने का आदेश दिया था। इसके लिए पुलिस मुख्यालय को निर्देश जारी किए गए। सीएम के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिला इकाईयों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

उत्तराखंड राज्य पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने सभी जिला पुलिस इकाइयों को मदरसों की जांच की कार्रवाई का निर्देश दिया है। अवैध मदरसों की पहचान करने के लिए पत्र लिखा है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले 13 जिलों के सभी एसएसपी और एसपी को पत्र भेजा गया था। इसके तहत सभी मदरसों का सत्यापन कराया जाना है। वेरिफिकेशन में फर्जी तरीके से चल रहे मदरसों के बारे में जानकारी सामने आएगा।

पहले चरण में क्या होगा?
मदरसों के वेरिफिकेशन अभियान के पहले चरण में जिला पुलिस की स्थानीय खुफिया इकाइयां (एलआईयू) मदरसों की पहचान करने और उनके वित्त पोषण का पता लगाने के लिए इनपुट एकत्र करेंगी। इसके बाद, प्रत्येक जिलास्तर पर एक महीने के भीतर एक सूची तैयार की जाएगी और फिर अल्पसंख्यक मामलों के विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय के साथ साझा की जाएगी।

प्रदेश में हैं 415 रजिस्टर्ड मदरसे
राज्य मदरसा बोर्ड के अनुसार, उत्तराखंड में करीब 415 पंजीकृत मदरसे हैं, जिनमें करीब 50,000 छात्र नामांकित हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) एपी अंशुमान ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार, हम इस मामले में उचित कदम उठा रहे हैं। इस संबंध में जिला पुलिस इकाइयों से बातचीत की गई है। उन्हें जिला स्तर पर अवैध संस्थानों के बारे में जानकारी जुटाने को कहा गया है।

पुलिस ने पहले राज्य के सभी मदरसों की ‘विस्तृत जांच’ शुरू की, जिसका उद्देश्य तीन मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना था- मदरसों का पंजीकरण, वित्त पोषण का स्रोत और संस्थानों में पढ़ने वाले अन्य राज्यों के छात्रों का विवरण। सीएम के अब राज्य में मदरसा की गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश के बाद यह कार्रवाई हो रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...