11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यवासुदेव देवनानी को पटना में हार्ट अटैक, जयपुर लाने के लिए भेजा...

वासुदेव देवनानी को पटना में हार्ट अटैक, जयपुर लाने के लिए भेजा गया विशेष विमान

Published on

जयपुर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पटना में हार्ट अटैक आया। वह पीठासीन अधिकारियों की बैठक में शामिल होने गए थे। तब ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें IGIMS पटना में भर्ती कराया गया है। हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं। देवनानी पटना में पीठासीन अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग ले रहे थे। बैठक के दौरान ही उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। तुरंत उन्हें इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (IGIMS) ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत में सुधार है और चिंता की कोई बात नहीं है। अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, देवनानी खतरे से बाहर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

वासुदेव देवनानी के लिए भेजा गया विशेष विमान
पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे। वहां उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके तुरंत बाद उन्हें इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया। हार्ट से जुड़ी कई प्रकार की जांच करवाई गई। उपचार के बाद फिलहाल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 77 वर्षीय देवनानी की पिछले साल भी एंजियोग्राफी हुई थी। इसलिए उन्होंने अब फिर से एंजियोग्राफी करने से इनकार कर दिया। राजस्थान से पटना के लिए विशेष विमान भेजा गया है। देवनानी को जयपुर लाने और यहां इलाज की पूरी तैयारी कर ली गई हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this