10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यभीलवाड़ा में गौ-रक्षा के नाम पर हिंसा! भीड़ ने पिकअप में लगाई...

भीलवाड़ा में गौ-रक्षा के नाम पर हिंसा! भीड़ ने पिकअप में लगाई आग, तीन लोगों को बांधकर पीटा

Published on

भीलवाड़ा

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गौ-रक्षा के नाम पर हिंसा का मामला सामने आया। आक्रोशित भीड़ ने तीन लोगों को पीटकर उनके हाथ-पैर बांध दिए और गोवंश ले जा रही एक पिकअप को आग के हवाले कर दिया। पीड़ितों की पहचान राजू लुहार (फुलिया खुर्द निवासी), नाहर मोहम्मद (प्रतापगढ़ निवासी), और गोपाल रैगर (पिकअप चालक) के रूप में हुई है।

कानूनी तरीके से खरीदे गए थे पशु
पीड़ित हमीरगढ़ क्षेत्र से दो जर्सी गाय और एक बछड़ा खरीदकर पिकअप वाहन से अपने गांव फुलिया खुर्द लौट रहे थे। मांडल पुलिस चौकी के पास कुछ लोगों ने पिकअप को जबरन रोक लिया। पीड़ितों ने समझाने की कोशिश की कि पशुओं की खरीद-फरोख्त कानूनी है और कोई अवैध गतिविधि नहीं हो रही, लेकिन भीड़ ने उनकी बात नहीं मानी।

पुलिस चौकी ने दी थी अनुमति
बढ़ते तनाव को देखते हुए तीनों लोग स्वयं मांडल पुलिस चौकी पहुंचे और पूरी जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद पुष्टि की कि पशुओं की खरीद वैध थी और उन्हें आगे जाने की अनुमति दी गई।

चौकी से निकलते ही दोबारा हमला
पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक बार फिर भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पिकअप को रोक लिया। इसके बाद भीड़ हिंसक हो गई। पिकअप में सवार तीनों व्यक्तियों को नीचे उतारकर उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और वाहन में आग लगा दी गई। पिकअप पूरी तरह जलकर राख हो गया।

पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई
सूचना मिलने पर मांडल पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए तीनों व्यक्तियों को मुक्त कराया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this