6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यविसावदर उपचुनाव: 'हमने अपना हीरो उतारा है', बोले केजरीवाल, AAP उम्मीदवार गोपाल...

विसावदर उपचुनाव: ‘हमने अपना हीरो उतारा है’, बोले केजरीवाल, AAP उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने किया नामांकन

Published on

गांधीनगर,

विसावदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने फायरब्रांड नेता गोपाल इटालिया को मैदान में उतारा है. शुक्रवार को गोपाल इटालिया ने औपचारिक रूप से नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मौजूद रहे.

‘हिम्मत है तो गोपाल को तोड़ कर दिखाओ’
नामांकन के बाद नेताओं ने विशाल रोड शो किया और जनता से इटालिया को भारी बहुमत से जिताने की अपील की. रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 18 सालों से विसावदर की जनता ने भाजपा को जीतने नहीं दिया. पहले कांग्रेस को जिताया और पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को. लेकिन भाजपा ने कांग्रेस और आप के विधायकों को तोड़ने का खेल खेला.

केजरीवाल ने कहा, ‘बीजेपी ने पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्षद रिबडिया को तोड़ा, फिर हमारे विधायक भूपत भायाणी को तोड़ा. अब हमने अपना हीरो उतारा है- गोपाल इटालिया. मेरा भाजपा को चैलेंज है, अगर हिम्मत है तो गोपाल को तोड़ कर दिखाओ.’

‘भाजपा की नौकरी कर रही कांग्रेस’
केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस एक नंबर की धोखेबाज पार्टी है और भाजपा की ‘नौकरी’ कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 में कांग्रेस के जितने विधायक चुनकर आए, उनमें से पांच भाजपा में चले गए, जबकि आप के सिर्फ एक विधायक ने पार्टी छोड़ी.

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने हमसे वादा किया था कि जहां उनके विधायक भाजपा में चले गए हैं वहां उपचुनाव में हम उम्मीदवार न उतारें, और हमने ये प्रस्ताव स्वीकारा क्योंकि हम भाजपा को हराना चाहते थे. लेकिन विसावदर के मामले में कांग्रेस मुकर गई, क्योंकि भाजपा ने आदेश दिया कि कांग्रेस को उम्मीदवार उतारना है.’

केजरीवाल ने गोपाल इटालिया की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने विधायक बनने से पहले ही जनता की आवाज उठाना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा, ‘अब बारी जनता की है कि वह अपने सच्चे प्रतिनिधि को भारी बहुमत से विजयी बनाए.’

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...