6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'रविवार शाम 4 बजे तक इंतजार कीजिए', 6 सेकंड में अपने विरोधियों...

‘रविवार शाम 4 बजे तक इंतजार कीजिए’, 6 सेकंड में अपने विरोधियों के लिए बड़ा संकेत दे दिए ललन सिंह

Published on

पटना

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहले दिन की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई। रविवार को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी तीन राज्यों में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल है, अगले साल हम राष्ट्रीय पार्टी बन जाएंगे। बीजेपी पर हमला बोलते हुए जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने मणिपुर में हमारे 5 विधायकों को तोड़कर अपने चरित्र का परिचय दे दिया है। समय आने पर हम भी इसका माकूल जवाब देंगे। बैठक से बाहर निकलने पर पत्रकारों के एक सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, रविवार शाम 4 बजे तक सब पता चल जाएगा। वहीं, इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर सिमट जाएगी और सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें, मैं इसी अभियान में लगा हूं।

भाजपा के लोग सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य करेंगे
नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यहां यह बात कही, जिसके तुरंत बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेश में सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य करेंगे और हम सभी को पंचायत स्तर तक पूरी सावधानी बरतनी है। जदयू की ओर से जारी बयान में अनुसार, नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के षड्यंत्र से हमारी सीटें कम हो गयी। मैं स्वंय मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था पर उनके आग्रह पर तैयार हो गया क्योंकि शुरू से ही बिहार का विकास मेरी प्राथमिकता रही है।

सबके लिए किये गए हैं प्रभावकारी कार्य
उन्होंने कहा कि 2005 में मुझे बिहार की सेवा करने का मौका मिलने के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी हर क्षेत्र में तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति, पिछड़े-अतिपिछड़े, अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण, महिला सशक्तीकरण व आर्थिक दृष्टि से कमजोर अगड़ी जातियां, सबके लिए प्रभावकारी कार्य किये गए हैं।

अगले वर्ष हम राष्ट्रीय पार्टी बन जाएं
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुयी राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी तीन राज्यों में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल है, अगले वर्ष हम राष्ट्रीय पार्टी बन जाएंगे। बिहार में राजद, कांग्रेस सहित सात दलों के साथ नई महागठबंधन सरकार बनाने वाली जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व सहयोगी दल भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, भाजपा ने मणिपुर में हमारे पांच विधायकों को तोड़कर अपने चरित्र का परिचय दिया है। आने वाले समय में जदयू इसका माकूल जवाब देगी।

2024 में BJP को हाशिये पर लाने का काम करेगी जदयू
वहीं, जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमारे दल को लगातार तोड़ने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में जदयू उन्हें हाशिये पर लाने का काम करेगी।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...