6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्ययुद्ध बॉलीवुड फिल्मों जैसा नहीं, भारत ने सैन्य कार्रवाई रोकी है, सीजफायर...

युद्ध बॉलीवुड फिल्मों जैसा नहीं, भारत ने सैन्य कार्रवाई रोकी है, सीजफायर नहीं…जनरल नरवणे के बयान के मायने जान लीजिए

Published on

पुणे

पाकिस्तान और भारत के बीच सीजफायर पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बड़ा बयान दिया है। पुणे के इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के डायमंड जुबली समारोह में उन्होंने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई को रोकने का ऐलान किया है, सीजफायर नहीं। हमें इंतज़ार करना होगा और देखना होगा कि आने वाले दिनों और हफ़्तों में क्या होता है। जनरल नरवणे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर गलत हरकतें करने से रोकने का कड़ा संदेश दिया है। अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आता है तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि युद्ध बॉलीवुड फिल्मों जैसा नहीं होता, यह एक गंभीर मामला है।

‘युद्ध पीढ़ियों तक लोगों को डरा सकता है’
पुणे में इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के डायमंड जुबली समारोह में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते के बाद आगे की स्थिति पर भी बात की। जनरल नरवणे ने कहा कि पिछले हफ्ते हालात बहुत तनावपूर्ण थे। इसकी शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर से हुई। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी कैंपों और उनके ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद चार दिनों तक ज़मीन और आसमान में ज़ोरदार लड़ाई हुई। आखिर में सैन्य कार्रवाई रोकने का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि वॉर तुम्हारी बॉलीवुड फिल्म नहीं है, युद्ध रोमांटिक नहीं है, यह गंभीर मामला है। युद्ध में बच्चे अपने माता-पिता को खो देते हैं। कभी-कभी बच्चे भी अंधाधुंध गोलाबारी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि युद्ध पीढ़ियों तक लोगों को डरा सकता है।

‘डिफेंस पर खर्च कभी बेकार नहीं जाता’
जनरल नरवणे ने कहा कि युद्ध एक महंगा सौदा है, जिसमें लाखों डॉलर के सैन्य उपकरण बर्बाद हो जाते हैं। युद्ध के बाद फिर से सब कुछ बनाने में बहुत पैसा खर्च होता है। यह एक बड़ा आर्थिक बोझ होता है। उन्होंने यह भी कहा कि झगडे से बचने के लिए रक्षा और सेना में निवेश करना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि डिफेंस पर कितना खर्च किया जाए और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सफाई पर कितना, इस पर हमेशा बहस होती रहती है। उन्होंने कहा कि डिफेंस पर किया गया खर्च बेकार नहीं है। यह देश के लिए एक ज़रूरी इंश्योरेंस है। एक अच्छी तरह से तैयार सेना झगड़े से बचने में मदद करती है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देती है।

युद्ध से पहले डिप्लोमैसी जरूरी
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकाने पर सैन्य कार्रवाई की है। पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि युद्ध के दौरान कूटनीति बहुत ज़रूरी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह से युद्ध क्यों नहीं किया? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि युद्ध उनकी पहली पसंद नहीं होगी। कूटनीति को पहला तरीका होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सैनिक के तौर पर, अगर आदेश दिया गया, तो मैं युद्ध में जाऊंगा। लेकिन यह मेरी पहली पसंद नहीं होगी।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...