10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यहमें लगा कि बेटी अब दुनिया में नहीं रही... दुबई में शहजादी...

हमें लगा कि बेटी अब दुनिया में नहीं रही… दुबई में शहजादी की फांसी टलने पर अम्मी-अब्बू ने ली राहत की सांस

Published on

बांदा

यूएई में एक मासूम बच्चे की हत्या के जुर्म में बांदा के गोयरा मुगली गांव की शहजादी को फांसी की सजा दी गई है। 5 दिन पहले उसने जेल से ही माता-पिता को फोन कर जानकारी दी थी कि यह उसकी अंतिम वार्ता है। अब उसे किसी भी समय फांसी होने वाली है। अब जानकारी मिली है कि यूएई अधिकारियों ने भारतीय दूतावास व को सूचित किया है कि उसकी पुनर्विचार याचिका पर विचार चल रहा है। इसी वजह से अभी उसे फांसी नहीं दी गई।

शहजादी पर एक बच्चे की हत्या का आरोप है। जबकि शहजादी के माता-पिता उसे निर्दोष बता रहे हैं। उसे आगरा का एक युवक प्रेम जाल में फंसाने के बाद अपने ही रिश्तेदारों के यहां दुबई में उसे नौकरानी बनाकर भेज दिया था। इस रिश्तेदार के बच्चे की टीका लगने से मौत हो गई थी। जबकि बच्चे के माता-पिता ने शहजादी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।

इसी मामले में शहजादी को फांसी की सजा दी गई है। लेकिन अभी तक उसे फांसी नहीं दी गई है। 5 दिन पहले उसने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी थी कि उसे तन्हाई में रख दिया गया है। अब किसी समय भी फांसी हो सकती है। लेकिन भारतीय दूतावास ने यूएई अधिकारियों से बातचीत के बाद स्पष्ट किया है कि उसकी पुनर्विचार याचिका पर विचार चल रहा है इसलिए अभी फांसी नहीं दी गई।

इस संबंध में शहजादी के पिता शब्बीर ने बताया कि 5 दिन पहले बेटी का फोन आया था। अब फिर से जानकारी मिली है कि उसे अभी फांसी नहीं दी गई। लेकिन हमारे पास न तो यूएई से कोई सरकारी जानकारी आई और न ही भारतीय दूतावास से कोई जानकारी दी गई।

लेकिन यूएई में रहने वाले हमारे रिश्तेदारों के संपर्क में रहे व्यक्तियों ने जरूर बताया है कि अधिकारियों ने बैठक के बाद फिलहाल फांसी टाल दी है। यह सुनकर मुझे और मेरी पत्नी को राहत मिली है उन्होंने बताया कि पिछले 5 दिनों से हम दोनों मियां बीवी ने ठीक से खाना नहीं खाया। क्योंकि हमें लग रहा था कि हमारी बेटी अब दुनिया में नहीं रही, लेकिन अब नई जानकारी मिलने से हमें राहत मिली है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...