10 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, शिंदे-फडणवीस की तस्वीर के साथ अमृता का...

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, शिंदे-फडणवीस की तस्वीर के साथ अमृता का संदेश

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने आज एक खास पोस्ट की है। यह पोस्ट दिखाती है कि दिखाती है कि महाराष्ट्र में नए सियासी गठबंधन के साथ संबंधों के एक नए दौर की भी शुरुआत हो चुकी है। इस पोस्ट में अमृता ने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की तस्वीर के साथ फिल्म शोले का गाना, ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने नीचे मराठी में लिखा है महाराष्ट्र के दो अनमोल रत्नों के साथ।

माना जा रहा है कि अपनी इस पोस्ट से अमृता ने विपक्ष को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। विपक्ष जहां कयास लगा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और प्रतीक्षित फैसले के बाद शिंदे-फडणवीस की दोस्ती ज्यादा दिन नहीं चलेगी। वहीं अमृता फडणवीस ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर इस पोस्ट के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार के इरादे जाहिर किए हैं।

पत्रकारों के सवाल पर फंसे शिंदे
उधर दिल्ली दौरे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से पत्रकारों ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे सुनकर वह असहज हो गए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने भारत के नीति आयोग के सातवें सम्मेलन में भाग लिया और पीएम नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की। यात्रा के बाद एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दौरे की जानकारी दी। एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्होंने मोदी के साथ कृषि-शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की थी। उन्होंने यह भी दोहराया कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा। इसी दौरान पत्रकारों ने शिंदे से पूछा कि क्या शिंदे गुट के विधायक आपके और उद्धव ठाकरे के बीच एक फिर से दोस्ती देखना चाहते हैं? पहले तो एकनाथ शिंदे ने जवाब से बचने की कोशिश करते हुए कहा कि मैं इस सवाल का क्या जवाब दूं? फिर चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान लिए उन्होंने सभी को हैप्पी फ्रेंडशिप डे बोला और वहां से निकल गए।

शिंदे ने की थी बगावत
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत करके महाविकास अघाड़ी गठबंधन की उद्धव सरकार को गिरा दिया था। इसके बाद वह कई अन्य बागी विधायकों के साथ गोवा में जमे रहे। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी शिंदे दोबारा उद्धव के साथ आने को तैयार नहीं हुए। आखिर में शिवसेना के बागी विधायकों ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई। इसमें भी सभी को चौंकाने वाला फैसला लेते हुए शिंदे को सीएम व फडणवीस को डिप्टी सीएम पोस्ट दी गई। हालांकि इसके बाद से ही उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। ऐसे में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के आपसी रिश्तों में भी दरार आ चुका है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...