20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ से लौट रहे थे, प्रतापगढ़ में अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर भीषण हादसा,...

महाकुंभ से लौट रहे थे, प्रतापगढ़ में अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर भीषण हादसा, दो की मौत, 11 घायल

Published on

प्रतापगढ़:

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्रतापगढ़ जिले के थाना कोहंडौर क्षेत्र में सोमवार सुबह अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला शामिल हैं। प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 से लौट रहे श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार हो गए। कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार एक महिला सहित दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में 11 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिव नरायण वैश ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना धरौली मधुपुर स्थित बंद पड़े टोल प्लाजा के पास हुई। प्रयागराज की ओर जा रही कार और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों मृतक मैनपुरी के रहने वाले हैं।हादसे में कार सवार मैनपुरी जिले के निवासी मनोज (50) और सुनीता (50) की मौत हो गई। कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कार सवार सात लोग और ट्रक में सवार छह लोग शामिल हैं। सभी श्रद्धालु अयोध्या और प्रयागराज की यात्रा पर थे।

घायलों को भेजा अस्पताल
घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में मनोज और सुनीता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रायबरेली स्थित एम्स भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा राजमार्ग पर यातायात नियमों के पालन की अनदेखी और तेज रफ्तार का नतीजा माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाइवे पर सावधानीपूर्वक और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....