12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार की अगली चाल क्या? जीतन राम मांझी ने खोला राजनीतिक...

नीतीश कुमार की अगली चाल क्या? जीतन राम मांझी ने खोला राजनीतिक रहस्य, सियासी हलचल तेज

Published on

पटना

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति की धारा क्या रहेगी, अब इस जंग में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी उतर गए। हालांकि इस जंग में जान तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यह कह कर डाली कि नीतीश कुमार के लिए राजद के दरवाजे खुले हैं। यह दीगर की इसके बाद में एनसीपी नेता माजिद ने इस चर्चा को एक फिर परवान चढ़ा दिया।

क्या कह मांझी ने गरमाई राजनीति
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से एनडीए के साथ में हैं। और एनडीए के साथ ही रहेंगे। इसमें कोई शक सुवहा नहीं। नीतीश कुमार एनडीए के साथ पहाड़ की तरह डटे हुए हैं। आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ क्यों जाएंगे, जिनके कार्यकर्ता ने यहां जमीन हड़प ली है। तेजस्वी यादव वही है जिनके गुंडे-मवाली लोगों ने गरीबों को दी हुई पर्चे की जमीन लूट ली। वह अपना नाम तेजस्वी यादव के साथ जाकर क्यों बदनाम करेंगे।

आखिर मांझी के बयान का मतलब!
दरअसल, भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के सभी साथी दल माइनस नीतीश कुमार राजनीति का मतलब समझते है। सभी दल के नायक इसे पुष्ट करने में लगे हैं कि नीतीश कुमार उन्हीं के साथ है। केंद्रीय मंत्री के रूप में जीतन राम मांझी का एक्सेप्टेंस बढ़ा है। और संभव यह भी है कि अमित शाह के इशारे पर नीतीश कुमार को घेराबंदी को उतर पड़े हैं।

नीतीश कुमार को दो-दो बार स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी
इसलिए राज्य की जनता के बीच जो ऊहापोह की स्थिति है उसे दूर करना भी जरूरी है। यही वजह भी है राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी एक बार नहीं बल्कि दो दो बार कहना पड़ा कि वे कही नहीं जाएंगे, यही रहेंगे।

सेक्युलरिज्म के नाम पर नीतीश के वोट बैंक पर राजद की नजर
वहीं दूसरी ओर लालू यादव, या भाई बिरेंद्र या फिर एनसीपी के माजिद मैनन की नजर सेक्युलर वोट को मजबूत करने की और है। वो भी जानते है कि नीतीश कुमार नहीं आयेंगे। पर इस बहाने नीतीश कुमार की राजनीति को कठघरे में खड़ा एक मकसद और दूसरा मकसद जो वोट सेक्युलरिज्म के नाम पर नीतीश की झोली में जाते हैं, यह मुहिम इसी वोट बैंक को महागठबंधन की झोली में लाने की है। इंडिया गठबंधन के नेताओं की कोशिश है कि नीतीश कुमार झटके में कोई ऐसा निर्णय लें, जिससे आरजेडी 16 प्रतिशत वोट का हकदार हो जाए।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...