9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यगुलाम को राज्यसभा भेजकर J&K में क्या गुल खिलाएगी BJP, बड़ा है...

गुलाम को राज्यसभा भेजकर J&K में क्या गुल खिलाएगी BJP, बड़ा है प्लान

Published on

नई दिल्ली

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से मुस्लिमों के गुर्जर बकरवाल समुदाय से आने वाले गुलाम अली खटाना को राज्यसभा भेजा है। यह पहला मौका है, जब गुर्जर समुदाय के किसी नेता को जम्मू-कश्मीर से उच्च सदन में भेजा गया है। गुलाम अली खटाना ने उच्च सदन भेजे जाने पर कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा आखिरी आदमी के साथ भी न्याय करती है। यह देश के गरीब तबके के लिए जीत है। उन्होंने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने समाज के उपेक्षित तबके के उत्थान का अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने गुर्जर समुदाय से एक आम कार्यकर्ता को सदन में भेजा है।’ यही नहीं इस मौके पर रविंद्र रैना ने कहा कि भाजपा ने गुर्जर और बकरवाल समुदाय को आवाज दी है। अब तक कांग्रेस, एनसीपी और पीडीपी ने सिर्फ इनका इस्तेमाल ही किया था।

भाजपा के इस फैसले की जम्मू-कश्मीर में खासतौर पर चर्चा हो रही है और इस पर बात हो रही है कि आखिर इससे पार्टी को क्या फायदा मिलेगा। दरअसल जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम वोट बैंक की सियासत नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस जैसे दल करते रहे हैं। यही नहीं एक वर्ग आर्टिकल 370 को हटाने और राज्य के पुनर्गठन से सभी मुस्लिमों की असहमति की बात करता रहा है। लेकिन गुर्जर बकरवाल और शिया समुदाय की राय थोड़ी अलग रही है। ऐसे में भाजपा इस वर्ग को अपने पाले में लाना चाहती है ताकि विपक्षी दलों के वोटबैंक में सेंध लगा सके। इसके अलावा जम्मू के बाहर भी वह अपनी पैठ बनाने के मौके तलाश रही है। माना जा रहा है कि गुलाम अली खटाना को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने यही समीकरण साधने की कोशिश की है।

आबादी के लिहाज से भी देखें तो गुर्जर बकरवाल समुदाय की संख्या केंद्र शासित प्रदेश में 13 से 15 फीसदी के करीब है। इनकी बड़ी आबादी मुस्लिम है और कुछ लोग हिंदू धर्म में भी आस्था रखते हैं। इस तरह भाजपा एक तरफ मुस्लिमों के बीच अपनी पैठ बना सकेगी तो वहीं देश भर में हिंदू गुर्जरों के भी इससे एक संदेश जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले की गुर्जर समुदाय ने तारीफ की है। भाजपा मान रही है कि उसे इसका फायदा विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा। जनजातीय समुदाय के अधिकारों के लिए काम करने वाले जावेद राही कहते हैं कि दशकों से जम्मू-कश्मीर में जनजातीय समुदाय को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही हम लोग उम्मीद करते रहे हैं कि इससे गुर्जर और बकरवालों को फायदा मिलेगा।

जम्मू-कश्मीर से इकलौते राज्यसभा सांसद होंगे खटाना
गुलाम अली खटाना को शनिवार को ही नामित करने का ऐलान किया गया था। वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर से उच्च सदन में बैठने वाले इकलौते सदस्य होंगे। राज्य के सभी 4 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल फरवरी 2021 में समाप्त हो गया था, लेकिन उसके बाद से चुनाव नहीं हो सका था। इसकी वजह यह है कि विधानसभा चुनावों में देरी हो रही है।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...