18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'जो बाप का नहीं हुआ वो आपका क्या होगा...', मुख्तार के बेटे...

‘जो बाप का नहीं हुआ वो आपका क्या होगा…’, मुख्तार के बेटे का वो बयान, अखिलेश यादव को याद दिला रहे लोग

Published on

गाजीपुर:

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके निवास पर नेताओं का आने का सिलसिला जारी है। असदुद्दीन ओवैसी के बाद रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के निवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्तार अंसारी के परिजनों के साथ की तस्वीरों को अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर शेर के साथ पोस्ट किया।

अखिलेश यादव ने फोटो के साथ एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि वक़्त देता है दिलासा देकर हाथों में हाथ, यकीन रखो करेगा ऊपरवाला ही इंसाफ…उनके पोस्ट करते ही यूजर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का पुराना बयान याद दिलाने लगे। एक यूजर ने अब्बास अंसारी का पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अब्बास अंसारी कह रहे हैं कि जो बाप का नहीं हुआ, वो आपका क्या होगा। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश भैया ने नेता जी मुलायम सिंह यादव और चाचा अखिलेश यादव को पटखनी दी थी तो टीवी पर बहुबाली करके नारा चल रहा था। इसके बाद यूजर अखिलेश यादव और मुख्तार अंसारी बेटे के पुराने बयान निकाल-निकाल हमला बोलने लगे। एक यूजर ने लिखा वोट बैंक की राजनीति अखिलेश जी आपको यहां ले आई।

बीजेपी पर अखिलेश यादव ने जमकर बोला हमला
रविवार को अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो कुछ हुआ है, वो सरकार के ऊपर सवाल खड़े करता है। इतनी बार वो विधायक चुने गए। जो व्यक्ति इतने वर्षों जेल रहा हो और उसके बाद भी जनता जिता रही हो तो इसका मतलब परिवार और उस व्यक्ति ने जनता का दुख दर्द बांटा है। लोकतंत्र में जो जनता का दुख-दर्द नहीं बांटता है, जनता उसके साथ नहीं खड़ी रहती है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...