10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यगहलोत ने अडानी से मिलाया हाथ तो बीजेपी ने दिलाया राहुल गांधी...

गहलोत ने अडानी से मिलाया हाथ तो बीजेपी ने दिलाया राहुल गांधी का बयान याद

Published on

जयपुर

देश के दो बड़े उद्योगपतियों का नाम लेकर कांग्रेस हमेशा केन्द्र सरकार पर हमलावर रहती है। सड़क से लेकर संसद तक यह आरोप लगाया जाता है कि केन्द्र की बीजेपी सरकार अडानी और अंबानी को मालामाल कर रही है। अब राजस्थान में हो रहे इन्वेस्टमेंट समिट में राज्य सरकार ने अंबानी और अडानी को इन्वेस्टमेंट के लिए आमंत्रित किया। दोनों उद्यमियों की कंपनियां हजारों करोड़ का निवेश कर रही है। शुक्रवार को गौतम अडानी और अशोक गहलोत की मुलाकात को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर सियासी तंज कसा है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ट्वीट किया कि ‘कल तक जो था विरोधी, आज बना मनमीत, धन की जगी उम्मीद तो बदली अपनी रीत।’

राहुल गांधी और निर्मला सीतारमण का वीडियो भी किया पोस्ट
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक वीडियो भी ट्वीटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी संसद में भाषण देते हुए कहते हैं कि “जो भी हिन्दुस्तान में होता है, उधर अडानी जी दिखाई देते हैं।” जयपुर में हुई महंगाई विरोधी रैली में राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण का एक हिस्सा भी वीडियो में दिखाई दे रहा है जिसमें वे कह रहे हैं कि “जहां भी देखेंगे, दो लोग ही दिखेंगे आपको, अडानी जी और अंबानी जी।” वीडियो में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा संसद में दिए गए जवाब को भी जोड़ा गया है। इसमें वे कहती हैं कि “पब्लिक मीटिंग में मोदी सरकार पर अंबानी-अडानी का फेवर करने वाले अशोक गहलोत अगले ही दिन खुद उन्हीं के साथ एमओयू साइन करते हैं।”

गौत्तम अडानी के साथ खड़े रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान में इन्वेस्टमेंट समिट 2022 का आगाज होने के पहले दिन अडानी ग्रुप ने 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू साइन किया है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौत्तम अडानी ने मीडिया से बात करते हुए 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी गौत्तम अडानी के साथ खड़े थे। आए दिन केन्द्र सरकार पर सियासी हमला बोलने के दौरान अडानी ग्रुप को आड़े हाथों लेने वाले गहलोत काफी देर तक गौत्तम अडानी के साथ खड़े रहे। समिट में निवेश करने वाले आने वाले उद्योगपतियों के ठहरने के लिए राज्य सरकार की ओर से फाइव स्टार होटल्स बुक किए हैं।

राजस्थान में निवेश का माहौल नहीं है – राजेन्द्र राठौड़
उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी 10 लाख करोड़ के निवेश का दावा कर रहे हैं लेकिन 90 फीसदी निवेश आएगा ही नहीं। राठौड़ ने कहा कि सरकार खुद अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। आपाधापी के इस वातावरण में निवेश की संभावना भी क्षीण हो जाती है। राजस्थान में अफसरशाही और लालफीताशाही चल रही है। जिन उद्यमियों ने पूर्व में निवेश किया उन्हें उद्योग लगाने के लिए नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि राजस्थान में निवेश का वातावरण ही नहीं है। राठौड़ ने राज्य सरकार पर इन्वेस्टमेंट समिट के नाम पर लाखों रुपए बर्बाद करने का आरोप भी लगाया।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...