13.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यईश्वर ने मौका दिया तो आपने कर दिया… जम्मू-कश्मीर में गृह मंत्री...

ईश्वर ने मौका दिया तो आपने कर दिया… जम्मू-कश्मीर में गृह मंत्री ने ठोकी BSF की जवानों की पीठ

Published on

श्रीनगर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद बैसरन वैली पहुंचे थे। आतंकी हमले का ऑपरेशन सिंदूर से बदला लेने के बाद गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह ने पुंछ जिले में सीमापार गोलाबारी से प्रभावित गुरुद्वारा सिंह साहिब का दौरा किया और मत्था टेका। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा पार से गोलाबारी में प्रभावित लोगों से मुलाकात की और पीड़ित परिवार को रोजगार नियुक्ति पत्र सौंपे। गृह मंत्री अमित शाह ने पुंछ में गीता भवन मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।

बीएसएफ जवानों की ठोंकी पीठ
अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल की मौजूदगी में एक उच्च स्तरीय बैठक भी ली। शाह ने सीमा सुरक्षा बल (सीमा सुरक्षा बल) के वीर जवानों से भी संवाद किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि दुश्मन को जो चोट आपने दी है। उसकी भरपाई करने में उसे पांच से छह साल लगेंगे। शाह ने कहा कि आपकी सटीक जानकारी काम आई। बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की 118 निगरानी पोस्टों का तबाह किया। अमित शाह ने कि मैं यहां पर आपको पूरे देश से बधाई देने आया हूं। उन्होंने कहा कि मैं जनप्रतिनिधि के तौर पर जहां जाता हूं। वहां जितना जयकारा सेना के जवानों के लिए लगता है। उतना ही जयकारा बीएसएसफ के जवानों के लिए भी लगता है। शाह ने कहा सीमा पर कभी भी कुछ होता है तो सबसे पहले बीएसएफ ही मोर्चा संभाली है।

भारत सरकार आपके साथ है
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान ने जो घोर निंदनीय हमला किया था। रिहायाशी, धार्मिक स्थानों पर हमला किया। वो हमले में हमारे जो नागरिक हताहत हुए उनके परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम आज यहां आयोजित किया है। हम सब जानते हैं कि इस मुआवजा और ये सरकारी नौकरी से आपके जीवन में जो क्षति हुई इसकी परिपूर्ति नहीं हो सकती है लेकिन जम्मू-कश्मीर की सरकार और भारत सरकार का ये प्रतीक है। हम सब आपके साथ खड़े हैं। हर आतंकवादी हमले का जवाब इतनी ही तत्परता और इतनी कठोरता से दिया जाएगा।

हमें उम्मीद है कि शाह मदद करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से की जा रही गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान यहां की निवासी जसकिरन कौर ने केंद्रीय गृह मंत्री के सामने अपने बात रखी। बात में कौर ने बताया कि गोलाबारी में किसको कितना नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने जो कायराना हरकत की है, उससे लोग डरे हुए हैं। हमें उम्मीद है कि अमित शाह हमें हमारे नुकसान की भरपाई दिलाने में मदद करेंगे। हम उनके साथ हैं और उम्मीद है कि वह हमारे साथ देंगे। हम सुबह से ही उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। हमें पूरा भरोसा है कि वह हमारे लिए कुछ करेंगे।

राहुल गांधी के बाद पहुंचे शाह
गृह मंत्री ने अपने दौरे में छोटे बच्चों से भी मुलाकात की। गृह मंत्री से पहले लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी पुंछ के दौरे पर पहुंचे थे। तब उन्हाेंने भी मंदिर, मस्जिद और गुरुद्धारे का दौरा किया था। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसमें 25 टूरिस्ट थे। इसके बाद भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया था। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर होने से पहले तीन दिन के सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान ने सीमापार से गाेलीबारी की थी। इसमें पुंछ में काफी नुकसान हुआ था।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...