7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यउधार चाऊमीन नहीं दिया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से विक्रेता के...

उधार चाऊमीन नहीं दिया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से विक्रेता के गले-पीठ पर किए वार, फिर कुएं में फेंका!

Published on

बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय जिले में एक चाऊमीन विक्रेता पर उधार में चाऊमीन न देने की वजह से जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने युवक के सिर और गले पर धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर चाऊमीन विक्रेता युवक को कुएं में फेंक दिया। यह घटना मंझौल थाना क्षेत्र के गढ़खौली गांव में बीती रात को हुई। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेड़ के नीचे मिला ठेला, कुएं से आई आवाज
घायल युवक की पहचान 19 वर्षीय पांडव कुमार के रूप में हुई है, जो गढ़खौली गांव में ठेले पर चाऊमीन बेचता है। रात 8 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। पिता दशरथ पासवान और अन्य परिजनों को गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे पांडव का ठेला मिला। उसी दौरान जंगल में एक कुएं से घायल पांडव की आवाज सुनाई दी।

ग्रामीणों ने बचाई जान, हालत नाजुक
गांव वालों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से पांडव को कुएं से बाहर निकाला और उसे तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांडव के सिर और गले पर गहरे घाव हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बदमाशों ने चाऊमीन मांगी, इनकार पर किया हमला
दशरथ पासवान ने बताया कि गांव के दो-तीन बदमाशों ने पांडव से उधार में चाऊमीन मांगी थी। जब उसने इनकार किया, तो उन्होंने पीछे से उस पर वार कर दिया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में कुएं में फेंक दिया। घटनास्थल के पास एक पेड़ पर हमला करने वाला हथियार भी लटका मिला।

पुलिस ने दर्ज किया बयान, आरोपियों की तलाश जारी
मंझौल थाना पुलिस ने पांडव का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...