8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यमुंबई में भारी बारिश के बाद जब BMC पर फूटा लोगों का...

मुंबई में भारी बारिश के बाद जब BMC पर फूटा लोगों का गुस्सा तब ट्रैफिक पुलिस जीता दिल-वीडियो

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में मानसून के दस्तक देने के बाद अगले ही दिन पानी-पानी हुई मुंबई के लिए जहां लोगों का गुस्सा बीएमसी के ऊपर फूटा तो वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों का दिल जीता। भारी बारिश के बीच भी मुंबईकर की मदद के लिए सड़क पर खड़ी रही मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की जमकर मदद की। मुंबई पुलिस ने इसके साथ लोगों को ट्रैफिक के अपडेट भी साझा किए। मुंबई के मांटुगा का वीडियो खूब चर्चा में हैं। जहां पर ट्रैफिक पुलिस के जवान जलभराव में फंसे वाहन चालकों की न सिर्फ मदद कर रहे हैं बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे हैं।

मुंबई में टूटा 107 साल का रिकॉर्ड
मुंबई में सोमवार को भारी बारिश से 107 साल का रिकॉर्ड टूट गया था। भारी बारिश से इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा था। स्थिति को संभालने के लिए राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे खुद बीएमसी के कंट्रोल रूम पहुंचे थे। मुंबई में भीषण जलभराव होने के लिए सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जहां बीएमसी के आड़े हाथों लिया था तो वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से मुंबईकरों ने ट्रैफिक पुलिस थैंक्स कहकर वहावाही की। मुंबई में मानसून के पहले पहुंचने से नालों की सफाई पूरी नहीं हो सकी है। मुश्किल में फंसे मुबईकरों की ट्रैफिक पुलिस ने खूब मदद की।

मंगलवार को मिली बड़ी राहत
आईएमडी ने सोमवार को भारी बारिश के बाद मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। हालांकि मंगलवार को ज्यादा बारिश नहीं हुई और लोगों को राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है और 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आगमन हुआ है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...