4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यReel बनाने से रोका तो भाई को पीटा, पुलिस से हाथापाई के...

Reel बनाने से रोका तो भाई को पीटा, पुलिस से हाथापाई के बाद पहुंची जेल

Published on

फर्रुखाबाद,

लोगों में इंटरनेट पर मशहूर होने का जुनून इस कदर हावी है कि वो इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं. कुछ ऐसा ही हुआ यूपी के फर्रुखाबाद में. यहां एक युवती को इंस्टाग्राम रील बनाने का जुनून सवार था.उसके छोटे भाई ने इसका विरोध किया, तो गुस्से में आरती राजपूत ने अपने भाई पर हमला कर दिया और उसे जमकर पीटा. भाई ने बहन की शिकायत पुलिस से कर दी. मामले में जांच के लिए महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची, तो आक्रोशित युवती ने उनसे भी जमकर हाथापाई की. नतीजा ये हुआ कि पुलिस ने आरती के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उसको जेल भेज दिया. घटना फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना इलाके की है.

भाई का दबा दिया था गला
बड़ी मशक्कत के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी लड़की को काबू में किया. फिलहाल युवती के खिलाफ भाई के साथ मारपीट और पुलिसकर्मी से अभद्रता करने के मामले में युवती को गिरफ्तार कर लिया है.

28 साल की आरती इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करती थी. उसे छोटे भाई ने रील बनाने से रोका, तो आरती ने उसे जमकर पीटा और उसका गला दबाने की कोशिश की. नाबालिग भाई आकाश ने थाने पहुंचकर बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी.

शिकायत के आधार पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी आरती के घर पहुंचे. घर पर पुलिसकर्मियों को देखते ही युवती भड़क गई और बदजुबानी करने लगी. पुलिसकर्मी उसे लेकर थाने पहुंचे, तो युवती ने महिला पुलिसकर्मियो से अभद्रता करने के साथ उनके साथ भी हाथापाई की.

गिरफ्तार कर युवती को भेजा जेल
घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए. सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि एसआई की तहरीर पर युवती आरती राजपूत के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 332, 352, 353, 186, 224 के तहत मामला किया गया. आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...