17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यप्रेमिका ने शादी के लिए बनाया दबाव तो प्रेमी ने चाकू से...

प्रेमिका ने शादी के लिए बनाया दबाव तो प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर की हत्या, रात में बुलाया था मिलने

Published on

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में इश्क में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम में कायनात से लड़ जाने की बात कहने वाले प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका का शादी की जिद करना प्रेमी को नागवार गुजर गया, जिसके बाद प्लान बनाया। वहीं, प्रेमिका को बुलाकर चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिया। घटना के बाद शव को सड़क की पुलिया के नीचे छोड़कर फरार हो गया। घटना की जांच में जुटी पुलिस को मृतका का फोन बरामद करके छानबीन कि तो प्रेमी से आखिरी बातचीत का ऑडियो मिला। पुलिस ने फरार हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कलां गांव की रहने वाली सुमन उम्र 27 वर्ष कि शुक्रवार की रात में घर से निकली थी। अगली सुबह सुमन का शव सोनगढ़ा मार्ग पर पुलिया के नीचे बरामद हुआ था। सुमन की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ था, जिससे आखिरी बार प्रेमी अमृतलाल उर्फ मितऊ से बातचीत का ऑडियो पुलिस के हाथ लगा। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर थी, जहां बुधवार को खरिहट खुर्द गांव से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने आलाकत्ल चाकू बरामद किया है।

प्रेमिका चाह रही थी शादी, नहीं करने पर मर्डर
हलिया थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मृतका सुमन कि शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ समय के बाद वह मायके में रहने लगी, जहां अमृतलाल से प्रेम के संपर्क में आ गई। अमृतलाल ने शादी की बात कही, लेकिन कुछ वर्ष बीतने के बाद शादी से इनकार कर दिया। प्रेमी अमृतलाल ने शादी भी कर ली। प्रेमिका शादी की जिद पर अड़े रहने से नाराज होकर प्रेमी ने रात्र में मिलने के लिए उसे बुलाया और गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, शव को पुलिया के नीचे छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार करके आलाकत्ल चाकू को नाबदान से बरामद किया है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....