10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यमकान मालिक ने घर खाली करने को कहा तो किरायेदार महिला ने...

मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा तो किरायेदार महिला ने नग्न कर पीटा, वीडियो बनाया, मकान मालकिन के साथ भी

Published on

जयपुर

राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। मकान खाली करने के विवाद में मारपीट और अश्लील हरकतें करने के साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने की मांग की गई है। मुरलीपुरा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़िता मकान मालकिन ने इस मामले में कोर्ट की दखल के बाद केस दर्ज कराया है। आरोपियों से पूछताछ की भी तैयारी की जा रही है।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मुरलीपुरा इलाके में रहने वाली मकान मालकिन ने अपनी किरायेदार कृष्णा देवी को कमरा खाली करने के लिए कहा था। मामला पिछले साल अक्टूबर महीने का है। मकान मालकिन ने आरोप लगाया कि कृष्णा देवी ने अपने पति और कुछ अन्य जानकारों को बुलाया और उसके बाद मारपीट की। मकान मालिक को नग्न कर पीटा और उसका वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद वायरल करने की धमकी देती रही।

इस दौरान वीडियो डिलिट करने की एवज में रुपयों की मांग भी की। मकान मालकिन ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा और अश्लील हरकतें की। पुलिस ने पहले तो केस दर्ज नहीं किया लेकिन अब कोर्ट की दखल के बाद केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। नामजद आरोपियों से पूछताछ की तैयारी पुलिस कर रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this