7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यहरियाणा में कांग्रेस कब तय करेगी CLP लीडर, नायब सरकार क्यों चाहती...

हरियाणा में कांग्रेस कब तय करेगी CLP लीडर, नायब सरकार क्यों चाहती है जल्द हो फैसला

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (CLP लीडर) की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। राज्य सरकार की ओर से दो सप्ताह पहले कांग्रेस को पत्र लिखकर सीएलपी लीडर का नाम भेजने का आग्रह किया गया था, लेकिन पार्टी ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। अब हरियाणा सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस को टाइम बाउंड रिमाइंडर भेजने जा रही है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को इस संबंध में रिमाइंडर भेजने के निर्देश दिए हैं।

क्यों परेशान है सरकार?
मुख्य सचिव के अनुसार, हरियाणा में मुख्य सूचना आयुक्त सहित सात राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां लटकी हुई हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत इन पदों पर नियुक्तियों के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी जरूरी है। सरकार की दलील है कि नेता प्रतिपक्ष की गैर-मौजूदगी के चलते RTI एक्ट की धारा 15(3) के तहत बननी वाली तीन सदस्यीय चयन समिति अधूरी है। करीब 10 हजार RTI आवेदन बिना जवाब के लंबित हैं। सूचना आयोग में कुल 345 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 14 सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों ने भी मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है। प्रक्रिया पूरी करने के लिए CLP लीडर जरूरी है, ताकि सर्च कमेटी की बैठक बुलाई जा सके और नामों पर निर्णय लिया जा सके।

गुटबाजी बनी बाधा
हरियाणा कांग्रेस में दो प्रमुख गुट सक्रिय हैं। एक गुट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है, जबकि दूसरा गुट कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला का। हुड्डा समर्थक विधायक उन्हें सीएलपी लीडर बनाना चाहते हैं, वहीं दूसरा गुट अपने समर्थक विधायक को यह जिम्मेदारी देना चाहता है। इसी खींचतान के चलते केंद्रीय नेतृत्व अब तक नाम तय नहीं कर पाया है।

संगठन की कमी
पिछले 10 वर्षों से हरियाणा में कांग्रेस का मजबूत संगठनात्मक ढांचा नहीं है। इस दौरान दो प्रदेश अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं और कोई ठोस पुनर्गठन नहीं हुआ। यही कारण है कि कांग्रेस को चुनावों में बार-बार हार का सामना करना पड़ा है। राज्य सरकार अब कांग्रेस को टाइम बाउंड रिमाइंडर भेजेगी। अगर इसके बाद भी कांग्रेस CLP लीडर का नाम नहीं भेजती है, तो सरकार कानूनी राय लेकर अगली कार्रवाई करेगी। इस स्थिति में सूचना आयोग की नियुक्तियों में और देरी हो सकती है, जिससे RTI आवेदकों को लंबे समय तक जवाब नहीं मिल पाएगा।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...