4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यवाराणसी के कुशाग्र की मौत का जिम्मेदार कौन? लिफ्ट का प्रयोग कर...

वाराणसी के कुशाग्र की मौत का जिम्मेदार कौन? लिफ्ट का प्रयोग कर रहे है तो ऐसे रहे सावधान

Published on

जयपुर

सोचिए, अगर आप किसी मल्टीस्टोरी मॉल या ऊंची इमारत में हो तो जाहिर तौर पर ऊपरी मंजिल पर जाने या नीचे उतरने के लिए आप लिफ्ट का उपयोग करेंगे। जयपुर में हुए एक हादसे की खबर पढ़ने के बाद आप लिफ्ट में घुसने से पहले 10 बार सोचेंगे। इतना तो तय है कि इस हैरान जनक हादसे के बारे में जानकार लिफ्ट में घुसने से पहले आपके पैर ठिठक जाएंगे। जयपुर की एक बहुमं2जिला इमारत में विचित्र हादसा हुआ है। 11वीं मंजिल पर रहने वाले एक छात्र ने इमारत से नीचे उतरने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया। कुछ मिनट बाद लिफ्ट का दरवाजा खुला और छात्र ने कदम आगे बढ़ाया। अगले ही पल वह छात्र मौत का शिकार हो गया।

लिफ्ट का गेट खुला लेकिन लिफ्ट नहीं आई
मणिपाल यूनिवर्सिटी में कम्प्युटर साइंस सेकिंड ईयर का छात्र कुशाग्र वाराणसी का रहने वाला था। वह हवेली अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर किराए के फ्लैट में रहता था। रविवार रात 8 बजे कुशाग्र अपने दो दोस्तों के साथ फ्लैट में था। इमारत से नीचे उतरने के लिए पोर्च की लिफ्ट का बटन दबाया। कुछ ही मिनट बाद लिफ्ट का दरवाजा खुला तो कुशाग्र ने लिफ्ट में प्रवेश करने के लिए कदम आगे बढाया। कदम बढाते ही कुशाग्र 11वीं मंजिल से सीधा बेसमेंट में गिर गया। वजह यह रही कि लिफ्ट का दरवाजा तो खुला लेकिन लिफ्ट आई ही नहीं थी। बिल्डिंग मैनेजमेंट की लापरवाही के कारण कुशाग्र को जान गंवानी पड़ी।

बिल्डिंग मैनेजमेंट के खिलाफ भांकरोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज
हादसे के दौरान कुशाग्र के दो दोस्त शिखर और मोहित भी उसके पास थे। शिखर और मोहित थोड़ा दूर खड़े थे इसलिए वे दोनों हादसे का शिकार होने से बच गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कुशाग्र को शिखर और मोहित ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुशाग्र के पिता ओमप्रकाश ने भांकरोटा थाने में बिल्डिंग मैनेजमेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

एक दर्जन लिफ्ट लेकिन अधिकतर खराब
अजमेर रोड़ स्थित हवेली अपार्टमेंट में 13 मंजिल है। इस बहुमंजिल इमारत में करीब एक दर्जन लिफ्ट्स हैं। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का कहना है कि बिल्डर की ओर से मेंटिनेंस के रुपए वसूल लिए जाते हैं लेकिन लिफ्ट की मेंटिनेस नहीं करवाई जा रही है। आधी से ज्यादा लिफ्ट में तकनीकी खराबी है जिसकी वजह से वे बंद पड़ी है। रविवार शाम को जो हादसा हुआ, उसके लिए भी बिल्डिंग मैनेजमेंट जिम्मेदार है। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए।

बिल्डिंग मैनेजमेंट के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
हवेली अपार्टमेंट के विभिन्न फ्लेट्स में रहने वाले लोग डर के साये में जी रहे हैं। उनका कहना है कि जिस हादसे का शिकार कुशाग्र हुआ है। उस तरह का हादसा और भी हो सकता है। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बिल्डिंग मैनेजमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भांकरोटा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...