3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यराजस्थान में सरकार का 'पायलट' कौन? गहलोत समर्थित निर्दलीय विधायक के बयान...

राजस्थान में सरकार का ‘पायलट’ कौन? गहलोत समर्थित निर्दलीय विधायक के बयान से सियासी भूचाल

Published on

जयपुर

कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर गहलोत गुट के विधायकों की अलग ही बैठक हुई। इसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। इस बैठक में गहलोत गुट के 30 विधायकों के शामिल होने की बात सामने आई है। इस बैठक के बाद अशोक गहलोत ने पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इधर सीएम आवास पर भी हलचल तेज है। सीएम आवास पर होने वाली विधायक दल की बैठक एक घंटे की देरी से होगी। बताया जा रहा है कि जो विधायक सीएम आवास पर पहुंचता है उसे शांति धारीवाल के आवास पर जाने को बोला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, गांधी परिवार सचिन पायलट को सीएम बनाना चाहता है लेकिन अशोक गहलोत, सचिन पायलट का राह में रोड़ा बन रहे हैं। सभी की नजरें विधायक दल की बैठक पर लगी हैं कि राजस्थान में सरकार का अगला ‘पायलट’ कौन होगा। इस बीच निर्दलीय विधायक ने ऐसा बयान दिया है, जिससे राजस्थान की राजनीति में भूचाल के साफ संकेत मिल रहे हैं।

निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम सभी विधायक अशोक गहलोत के साथ हैं। अगर विधायकों की भावना के अनुरूप निर्णय नहीं लिया गया तो क्या सरकार चलेगी। विधायकों के सुझाव का मान नहीं रखा गया तो सरकार गिरने का खतरा तो पैदा हो ही जाएगा। उनके इस बयान को सचिन पायलट के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभीतक सचिन पायलट और पायलट समर्थित विधायक पूरे मामले पर वेट एंड वॉच की स्थिति में है।

अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर हुई बैठक को बाड़ेबंदी के तौर पर देखा जा रहा है। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा भी कांग्रेस विधायक दल की इसी बैठक में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने खुलकर कहा कि राजस्थान का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही रहना चाहिए। संयम लोढ़ा ने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं। यही निर्दलीय विधायकों का भावना है। आपदा राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने भी कहा कि अशोक गहलोत ही राजस्थान के मुख्यमंत्री रहें।

बैठक में तमाम मंत्री और कई विधायक शामिल हुए
संयम लोढ़ा ने कहा कि हम चार साल से छाती ठोककर गहलोत सरकार के साथ खड़े हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जो भी निर्णय हो वो उनकी पार्टी का होगा। हम यहां अपनी बात रखने आए हैं। अगर गहलोत की जगह कोई और सीएम बनता है तो क्या निर्दलीय विधायक सरकार के साथ रहेंगे? इस पर संयम लोढ़ा ने साफ कर दिया कि अगर विधायकों के निर्णय के अनुरूम काम नहीं होता है तो सरकार गिरने का खतरा तो पैदा हो ही जाएगा।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...