15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यक्‍या पता था मौत ऐसे आएगी… चकराता टाइगर फॉल में पानी के...

क्‍या पता था मौत ऐसे आएगी… चकराता टाइगर फॉल में पानी के साथ गिरा पेड़, दिल्‍ली के पर्यटक समेत दो की जान गई

Published on

देहरादून

देहरादून के चकराता स्थित टाइगर फॉल में सोमवार को एक दुखद घटना घटी, जिसमें झरने के साथ गिरे पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन पर्यटक मामूली रूप से घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ, जब पर्यटक और स्थानीय लोग टाइगर फॉल के नीचे नहा रहे थे। मृतकों की पहचान गीताराम जोशी (48) और अलका आनंद (55) के रूप में हुई है। इनमें अलका दिल्‍ली की निवासी थीं।

चकराता के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल टाइगर फॉल में सोमवार को कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग नहा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे झरने के पानी के साथ पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर आकर गिर गया। पेड़ के साथ कुछ पत्‍थर भी गिरे।

इनकी चपेट में चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद आनंद पेड़ के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी चकराता भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक गीताराम जोशी सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते थे। वह पत्नी और बेटी के साथ घूमने के लिए चकराता आए थे। अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने आई थीं। इनके अलावा आसपास नहा रहे तीन अन्य पर्यटकों को पेड़ की टहनियों से खरोंचें आई हैं।

इस घटना से इलाके में शोक की लहर है और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही जा रही है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this