10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्य2024 में PM मोदी को ज्यादा चुनौती कौन देगा- राहुल या नीतीश?...

2024 में PM मोदी को ज्यादा चुनौती कौन देगा- राहुल या नीतीश? सुशील मोदी ने दे दिया जवाब

Published on

पटना

नीतीश कुमारके एनडीए छोड़कर राजद के साथ जाने के बाद बिहार में सियासी पर घमासान चरम है। बीजेपी की ओर से लगातार नीतीश कुमार जुबानी हमले किए जा रहे। बीजेपी उन पर धोखा देने के आरोप लगा रही है। इधर जेडीयू के नेता नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बता रहे हैं। इस बीच जेडीयू ने साफ कह दिया कि नीतीश कुमार में वो माद्दा है कि वो देश में बिखरे विपक्ष को एकजुट कर 2014 में बीजेपी को कड़ी शिकस्त दे सकते हैं। यानि पीएम की लड़ाई में नीतीश कुमार चेहरा हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस के नेता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम पद का चेहरा मानती हैं। कांग्रेसियों का मानना है कि अगर केंद्र की लड़ाई लड़ी जाए तो उसका नेतृत्व केवल कांग्रेस कर सकती है क्योंकि यह राष्ट्रीय पार्टी है। अब सवाल उठता है कि 2024 में नरेंद्र मोदी को ज्यादा चुनौती कौन देगा- राहुल गांधी या नीतीश कुमार? तो इस सवाल का जवाब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने दे दिया है।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में जब सुशील मोदी से सवाल किया गया कि ‘2024 में नरेंद्र मोदी को ज्यादा चुनौती कौन देगा- राहुल गांधी या नीतीश कुमार?’, सुशील मोदी ने इस सवाल का मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि इन दोनों में से कोई भी पीएम नरेंद्र मोदी को 2024 में चुनौती नहीं दे पाएगा। सुशील मोदी से जब पूछा गया कि कोई तो होगा जो थोड़ी बहुत चुनौती पीएम मोदी को दे सके? इस पर सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है। उसका सभी राज्यों में जनाधार है। इस नाते अगर कोई थोड़ी बहुत चुनौती दे सकता है तो राहुल दे सकते हैं।

सुुशील मोदी ने कहा कि आपको यह बात हजम नहीं होगी कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी बचाने के लिए फिर लालू प्रसाद की शरण में गए। जदयू न तो राजद- कांग्रेस जैसा वंशवादी है, न भाजपा की तरह संगठन आधारित। नीतीश कुमार के बाद इसका कोई भविष्य नहीं। यह पार्टी राजद में विलय करेगी या विलीन हो जाएगी।

जेडीयू के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि निजी महत्वाकांक्षा के लिए जनादेश से विश्वासघात पर पर्दा डालने के लिए नीतीश कुमार बेमतलब की बातें कहने लगे। भाजपा गठबंधन धर्म का पालन करती है, किसी को तोड़ती नहीं है।

‘जदयू में नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ कुछ नहीं होता’
वहीं आरसीपी सिंह के केंद्र में नीतीश की बिना मर्जी के मंत्री बनने के सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि जदयू में नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ कुछ नहीं होता है। आरसीपी सिंह अगर उनकी इच्छा के विपरीत केंद्रीय मंत्री बने थे तो 13 महीनों तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उनकी सदस्यता समाप्त क्यों नहीं की गई? यह सब आरोप बेबुनियाद हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this