22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यमुकेश अंबानी के फोटो से अखिलेश ने किस पर साधा निशाना?

मुकेश अंबानी के फोटो से अखिलेश ने किस पर साधा निशाना?

Published on

लखनऊ

15 अगस्‍त के मौके पर 56 साल के एक शख्‍स विष्‍णु विभु भौमिक ने देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। खास बात यह कि उसने अपना नाम अफजल बताया। हरकत में आई मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले को पकड़ लिया है। वह पेशे से ज्‍वेलर है और दक्षिणी मुंबई में उसकी दुकान है। इस मसले को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का एक ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। अखिलेश का यह ट्वीट अपरोक्ष रूप से केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज माना जा रहा है।

मंगलवार को अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से मुकेश अंबानी को धमकी देने वाले शख्‍स की खबर शेयर की है। साथ ही लिखा- ‘कौन है जिसने सियासत को पहुंचा दिया ऐसे मुकाम, जहां लोग नाम बदलकर कर रहे हैं दूसरों को बदनाम।’ अखिलेश के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है। दिलराम यादव राज नामक एक यूजर ने लिखा है- ‘अखिलेश जी आपने अपनी प्रतिक्रिया दी उसके लिए धन्यवाद, लेकिन ऐसी ही प्रतिक्रिया जब इसका उल्टा होता है तब भी दिया करो क्योंकि आपकी टीम की प्रतिक्रिया सिर्फ एक धर्म विशेष के साथ ही होती है।’

उम्र भर गालिब यही भूल करता रहा…
लालचंद उपाध्‍याय नामक यूजर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए लिखा है- ‘उम्र भर गालिब यही भूल करता रहा। धूल चेहरे पर थी आईना साफ करता रहा।’ राजा उपाध्‍याय ने अखिलेश के ट्वीट पर पूछा है- ‘जब मुस्लिम हिंदू नाम रख कर लव जेहाद करते है तब कहां होते हो?’ हरिओम सिंह नाम यूजर पूछता है- ‘अगर ऐसा देखा जाए तो बहुत से लोग हैं विष्णु बनके अफजल निकलते हैं उस पर आपका एक भी ट्वीट नहीं आता है।’ इसी तरह के कमेंट कई अन्‍य यूजर्स ने किए हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this