4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यगुजरात का मुसलमान इस बार क‍िसे देगा वोट? कांग्रेस-BJP, आप में नंबर...

गुजरात का मुसलमान इस बार क‍िसे देगा वोट? कांग्रेस-BJP, आप में नंबर वन कौन?

Published on

अहमदाबाद

गुजरात व‍िधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान क‍िसी भी द‍िन हो सकता है। इससे पहले एबीपी और सी-वोटर के ओपिनियन पोल में गुजरात में एक बार फ‍िर बीजेपी की सरकार बनती द‍िख रही है। ओपिनियन पोल में बीजेपी को सभी जात‍ियों के वोट म‍िलने का दावा क‍िया गया है। वहीं मुसलमानों के वोट में भी बीजेपी सेंध लगा सकती है। पोल के मुताब‍िक, बीजेपी को 23 प्रत‍िशत मुस्‍ल‍िम वोट म‍िल सकते हैं। वहीं कांग्रेस को सबसे ज्‍यादा 45 प्रत‍िशत वोट मुसलमानों के म‍िल सकते हैं। हालांकि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के वोटरों में सेंध लगा सकती है।

गुजरात चुनाव के इस ओपिनियन पोल में 182 व‍िधानसभा सीटों में से बीजेपी को 135-145 सीट म‍िल सकती है। एबीपी न्यूज-सी वोटर की ओर से कराए गए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार, बीजेपी और कांग्रेस के मत प्रतिशत में कमी आएगी जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को जरूरी वोट प्रतिशत हासिल हो सकता है लेकिन उसे 182 सदस्यीय विधानसभा में महज एक या दो सीट ही मिलेंगी। इस सर्वेक्षण के मुताबिक कांग्रेस को 36-44 सीट मिल सकती हैं।

गुजरात में मुसलमानों की पसंद कौन?
एबीपी- सी वोटर ओपिनियन पोल के मुताब‍िक, कांग्रेस को 45 प्रत‍िशत मुस्लिम वोट म‍िल सकते हैं। वहीं 23 प्रतिशत मुस्लिम वोटर बीजेपी के लिए वोट कर सकते हैं। इसके अलावा 30 प्रतिशत मुस्‍ल‍िम वोटर आम आदमी पार्टी को वोट दे सकते हैं, जबक‍ि 2 प्रतिशत मुस्लिम वोट अन्य के खाते में जा सकता है।

गुजरात में 1995 के बाद से लगातार सातवीं बार जीत
एबीपी न्यूज -सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार सत्तारूढ़ बीजेपी के गुजरात में 1995 के बाद से लगातार सातवीं बार चुनाव जीतने का अनुमान है। बीजेपी को 135-143 सीट मिलने की संभावना है जो 2017 में उसे मिली 99 सीट के मुकाबले काफी अधिक होंगी। इस ओपिनियन पोल में अनुमान किया गया है कि बीजेपी को 46.8 प्रतिशत (2017 के 49.1 फीसद से कम), कांग्रेस को 32.3 प्रतिशत (2017 के 41.4 फीसद से कम) वोट मिलेंगे जबकि आप को 17.4 फीसद वोट मिल सकते हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...