12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यक्यों 22 जनवरी के बजाए 11 जनवरी को ही मनाई जा रही...

क्यों 22 जनवरी के बजाए 11 जनवरी को ही मनाई जा रही है अयोध्या की पहली वर्षगांठ, वजह शायद आप भी नहीं जानते होंगे

Published on

ये तो हम सभी जानते हैं अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की गई थी। कितनी जल्दी एक साल निकल गया इस बात का शायद आपको भी अंदाजा ना हो, लेकिन राम मंदिर को यहां तक लाने वाले जरूर एक साल का वेट कर रहे होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं, अयोध्या की एक साल वर्षगांठ 22 जनवरी को मनाने के बजाए आज के दिन यानी 11 जनवरी को मनाई जाती है। अब आप आप भी सोच रहे होंगे आखिर 11 जनवरी को मनाने की क्या वजह है, तो चलिए इस लेख के जरिए आपको पूरी जानकारी देते हैं।

22 के बजाए 11 को मनाई जाएगी
​हिंदू पंचांग पर गौर किया जाए, तो साल 2024 में 22 जनवरी को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि थी। इसे कूर्म द्वादशी भी कहते हैं। वहीं साल 2025 में ये संयोग 11 जनवरी को बन रहा है, ऐसे में तिथि पर जाने के बजाए हिंदू पंचाग को देखते हुए राम मंदिर के पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जा रही है।

इतने बजे से संयोग बन रहा है
​साल 2025 में जनवरी पौष माह में 10 तारीख को शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 19 मिनट से हो चुकी है। और इसके समाप्ति की बात करें, तो ये 11 जनवरी को सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर हो जाएगा।

तीन दिन तक चलने वाला है उत्सव
राम मंदिर पहली वर्षगांठ के दिन राम मंदिर के प्रांगण में तीन दिन तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरू होगा और 13 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान पहले दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यहां आकर भगवान श्री की आरती करेंगे। साथ-साथ यहां तीन दिन तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...