9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यआरजेडी कोटे से दूसरे मंत्री का विकेट डाउन, सुधाकर सिंह पर सरकार...

आरजेडी कोटे से दूसरे मंत्री का विकेट डाउन, सुधाकर सिंह पर सरकार ने ही किया था ‘चावल घोटाले’ का केस

Published on

पटना

बिहार की नई सरकार में दो महीने के अंदर दूसरे मंत्री का विकेट डाउन हो चुका है। पहले कानून मंत्री कार्तिक सिंह को इस्तीफा देना पड़ा था और अब सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री के पद से हाथ धोना पड़ा है। बड़ी बात यह है कि अब ‘पूर्व मंत्री’ हो गए ये दोनों नेता राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजडी (RJD) कोटे से सरकार में शामिल हुए थे। ताजा-ताजा आउट हुए सुधाकर सिंह पदभार संभालते ही अपने बयानों से सरकार की फजीहत करवाने लगे थे। अपने ही विभाग में घोर भ्रष्टाचार का दावा करते हुए वो उस बीजेपी को हथियार थमाने लगे जो नीतीश कुमार के अचानक पाला बदलने के कारण सरकार से बाहर होने के दर्द से कराह रही थी। सुधाकर के बयान उसे नीतीश पर प्रहार करने का मौका दे रहे थे। सुधाकर सिंह ने पहले कृषि विभाग के अधिकारियों को चोर और खुद को चोरों का सरदार बता दिया। फिर कैबिनेट मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार के सवाल पर अपनी हनक दिखाकर खूब किरकिरी करवाई।

सुधाकर सिंह का विवादों से पुराना नाता
नीतीश सरकार में मंत्री की शपथ लेते ही सुधाकर सिंह विवादों में घिर गए थे। उनपर नीतीश सरकार ने दो राइस मिल के जरिए सरकार से 5 करोड़ 31 लाख एक हजार 286 रुपये के घोटाले की प्राथमिकी दर्ज थी। राज्य खाद्य निगम की ओर से उन पर केस दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक 27 नवंबर 2013 को सुधाकर सिंह पर रामगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया था। पूरे मामले में राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक दिनेश प्रसाद सिंह ने सुधाकर सिंह के खिलाफ चावल घोटाले का केस दर्ज करने के लिए दो आवेदन दिया था। आपको बता दें कि घोटाले में फंसे सुधाकर सिंह उन्हीं दो राइस मिलों के मालिक थे। जिनपर गबन का आरोप लगा था।

चावल घोटाले में फंसे हैं सुधाकर सिंह
जिला प्रबंधक दिनेश सिंह ने पूर्व मंत्री हो चुके सुधाकर सिंह पर तीन हजार 653 क्विंटल चावल के गबन का आरोप लगा था। जिसका मूल्य 69 लाख 52 हजार 134 रुपये था। उसके घोटाले का आरोप लगाते हुए रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया था। इसमें सुधाकर सिंह की राइस मिलों ने राज्य खाद्य निगम से समझौता किया था। जिसके तहत सुधाकर सिंह की मिलों ने 11 हजार 900 क्विंटल धान का उठाव सरकार से किया था। जिसमें 6 हजार 973 क्विंटल खाद्य निगम को सौंपना था। सुधाकर सिंह ने राज्य खाद्य निगम की ओर तय किए गये मानक से कम यानि चार हजार क्विंटल चावल ही खाद्य निगम गोदाम में जमा किया था।

पूर्व मंत्री पर दर्ज है प्राथमिकी
सुधाकर सिंह के खिलाफ पूरा मामला सीजेएम कोर्ट में चल रहा है। सुधाकर सिंह के फर्म सोन वैली राइस मिल शुरू से विवादों में रही। फर्म के द्वारा 24 हजार 249 क्विंटल चावल दबा लिया गया था। जिसके बाद राज्य खाद्य निगम अधिकारी सुधाकर सिंह के खिलाफ हो गए थे। कहा जाता है कि इसमें खाद्य निगम के अधिकारियों की भी मिली भगत थी। जब खाद्य निगम के अधिकारी मामले में फंसने लगे, तो उन्होंने पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया।

सुधाकर सिंह पर चल रहा है गबन का केस
जिला खाद्य निगम प्रबंधक ने अपने पत्र में सुधाकर सिंह पर 4 करोड़ 61 लाख 49 हजार 152 रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। सुधाकर सिंह पर फिलहाल सीजेएम कोर्ट में साढ़े पांच करोड़ के गबन का केस चल रहा है। जब मंत्री बनने के बाद सुधाकर सिंह से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने सार्वजनिक जीवन का हवाला देते हुए सरकार को तथ्य देखने की सलाह दी थी। उन्होंने घोटाले का आरोप राज्य खाद्य निगम के अधिकारियों पर मढ़ दिया था।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...