4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यपत्नी और नाबालिग बेटी को डराया जा रहा… जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा...

पत्नी और नाबालिग बेटी को डराया जा रहा… जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने सीएम योगी से मांगी सेक्योरिटी

Published on

लखनऊ:

इनकम टैक्स विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच टकराव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्रा और गौरव गर्ग के बीच चल रहा विवाद अब निजी हमलों और परिवार की सुरक्षा तक जा पहुंचा है। इस बढ़ते तनाव के बीच योगेंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा की मांग की है। योगेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया है कि गौरव गर्ग ने उन पर शारीरिक हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद से हालात और भी खतरनाक हो गए हैं। अब उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी नाबालिग बेटी पर नजर रखी जा रही है, मेरे परिवार को डराया-धमकाया जा रहा है। मेरी पत्नी और नाबालिग बेटी को डराया जा रहा है।

बेटी का पीछा किया गया, दहशत में परिवार- योगेंद्र मिश्रा
योगेंद्र मिश्रा का दावा है कि 30 मई को सुबह 9 से 10 बजे के बीच दो पुलिसकर्मी बिना किसी सूचना के उनके कानपुर स्थित आवास पर पहुंचे गए थे। जिससे परिवार में दहशत फैल गई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी, जो समर कैंप क्लास के लिए जा रही थी, उसका पीछा किया गया और उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाए गए है। परिवार की सुरक्षा को देखते हुए योगेंद्र मिश्रा ने पत्नी और बेटी को उन्नाव उनके ससुराल भेज दिया है। लेकिन वहां भी अज्ञात संदिग्धों की गतिविधियां देखी गई है। इस घटनाक्रम को देखते हुए आईआरएस योगेंद्र मिश्रा ने अब सुरक्षा की गुहार लगाई है।

राजनीतिक और पीआर षड्यंत्र के आरोप
इस संबंध में शनिवार को एक्स पर लम्बा चौड़ा पोस्ट करते हुए आईआरएस अधिकारी योगेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया है कि यह सब एक संगठित पीआर अभियान का हिस्सा है, जिसे कथित रूप से गौरव गर्ग की पत्नी (आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी) के इशारे पर अंजाम दिया जा रहा है।

योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह अब सिर्फ पेशेवर प्रतिशोध नहीं रहा। यह हमारे निजी जीवन पर हमला है। मेरी नाबालिग बेटी पर निगरानी रखी जा रही है, हमारे परिवार को डराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान मौजूद हैं, जो उनके दावों की पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस, प्रशासन और जनता से सच्चाई के साथ खड़े होने की अपील की।

योगेंद्र मिश्रा ने लखनऊ पुलिस से की कार्रवाई की मांग
योगेंद्र मिश्रा ने लखनऊ पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि मैं अपने और अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग करता हूं। सत्ता के दुरुपयोग की वेदी पर हमारे सम्मान और सुरक्षा के अधिकार की बलि नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों और जनता से अपील है कि वे सत्य के साथ खड़े हों।

फिलहाल इस मामले पर अब तक कानपुर या लखनऊ पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं इनकम टैक्स विभाग भी फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। यह विवाद दो सीनियर अधिकारियों के बीच हुआ है और इसका प्रभाव प्रशासनिक व्यवस्था की साख पर भी पड़ सकता है। साथ ही एक परिवार खासकर एक नाबालिग की सुरक्षा से जुड़ा यह मसला अब कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...