6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यमोकामा से अनंत सिंह की पत्नी होंगी RJD प्रत्याशी? तेजस्वी ने नीलम...

मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी होंगी RJD प्रत्याशी? तेजस्वी ने नीलम देवी को गुलदस्ता देकर किया स्वागत

Published on

पटना

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर अगले महीने तीन नवंबर 2022 को उपचुनाव होगा। उपचुनाव का नतीजा 6 नवंबर को आएगा। इस मोकामा सीट पर किस दल से कौन प्रत्याशी होगा, इसकी तस्वीर आने वाले कुछ दिन में साफ हो जाएगी। इस बीच आज मंगलवार को आरजेडी के बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने लालू यादव के छोटे बेटे और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। तेजस्वी यादव ने नीलम देवी को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। तेजस्वी और नीलम की मुलाकात के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि नीलम देवी मोकामा से आरजेडी की उम्मीदवार हो सकती हैं।

दरअसल पटना स्थित राबड़ी आवास पर अनंद सिंह की पत्नी ने तेजस्वी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी ने मोकामा सीट पर उनका नाम फाइनल कर दिया है। लेकिन अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों सीटों गोपालगंज और मोकामा के प्रत्याशी के नाम का ऐलान एक साथ किया जाएगा।

मोकामा सीट पर है अनंत सिंह का प्रभाव
मोकामा सीट से 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार के तौर पर बाहुबली अनंत सिंह ने जीत दर्ज की थी। अनंत सिंह को एक मामले में दस साल की सजा हुई है। इस वजह से उनकी सदस्यता रद् हो गई है और मोकामा सीट खाली हो गई। अनंत सिंह अभी जेल में बंद हैं। लेकिन मोकामा सीट पर उनका प्रभाव कामय है।

मोकामा सीटा का जातीय गणित
इस सीट पर भूमिहार वोटरों का वर्चस्व है। साथ ही पूर्व विधायक अनंत सिंह यहां छोटे सरकार के नाम से मशहूर हैं। अनंत सिंह भी भूमिहार जाति के ही हैं। अब इसे बाहुबल कहिए या फिर अनंत सिंह का प्रभाव (मोकामा के लोग रॉबिनहुड की उपाधि दे चुके हैं), कि पिछले चार टर्म से मोकामा इलेक्शन का मतलब चुनाव ‘अनंत’… चुनाव कथा ‘अनंता’ बना हुआ है। विरोधी चाहे कितना भी प्रभावशाली, बड़ा नेता क्यों न हो, अनंत सिंह के आगे मुंह की खा चुका है। अनंत चाहे किसी पार्टी के बैनर तले लड़े हों या फिर निर्दलीय जीत उनकी ही होती आई है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...