8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यनाराज PK को मनाएंगे नीतीश? इस नेता को सौंपी बात करने की...

नाराज PK को मनाएंगे नीतीश? इस नेता को सौंपी बात करने की जिम्मेदारी

Published on

पटना,

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है. विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब अपने पुराने करीबियों को भी मनाने की तैयारी शुरू कर दी है. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के पूर्व राज्यसभा सांसद पवन वर्मा को अपने सरकारी आवास 1 अन्ना मार्ग बुलाया. यहां दोनों के बीच काफी देर से बातचीत चल रही है. बता दें कि नीतीश कुमार ने साल 2020 में पवन वर्मा और प्रशांत किशोर को जदयू से बाहर कर दिया था.

जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार ने अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को फिर से अपने पाले में लाने के लिए कवायद शुरू की है. इसके लिए पवन वर्मा को जिम्मेदारी सौंपने जा रहे हैं. नीतीश ने सोमवार को पवन को अपने आवास बुलाकर मुलाकात की और प्रशांत को मनाने के लिए कहा है.

बिहार में सत्ता परिर्वतन के बाद बढ़ी नजदीकियां
बता दें कि जेडीयू ने एक समय पवन वर्मा और प्रशांत किशोर को एकसाथ पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. जनवरी 2020 में दोनों को जेडीयू से निकाला गया था. उसके बाद पवन वर्मा ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हो गए थे. ममता ने उन्हें टीएमसी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया था. हाल ही में बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एक बार फिर पवन की नीतीश के साथ नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने पिछले महीने टीएमसी छोड़ दी है.

2020 में पवन और प्रशांत को जदयू से निकाला गया था
गौरलतब हो कि जनवरी 2020 में पवन वर्मा ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नीतीश कुमार के स्टैंड पर आपत्ति जताई थी. इसके साथ ही प्रशांत किशोर भी मुखर चल रहे थे. पवन वर्मा ने नीतीश कुमार को एक चिट्ठी लिखी थी और बीजेपी के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर भी आपत्ति जताई थी. इस लेटर को सार्वजनिक कर दिया गया था. पवन वर्मा ने कहा था कि नीतीश कुमार ने बीजेपी और आरएसएस के सामने सरेंडर कर दिया है. यही वजह थी कि नीतीश ने इन दोनों नेताओं को एकसाथ पार्टी से निकालने का फैसला लिया था.

पिछले महीने पवन ने छोड़ दी टीएमसी
पिछले महीने अगस्त में जब पवन वर्मा ने टीएमसी छोड़ी तो उन्होंने ट्वीट किया और लिखा- ‘ममता जी, कृपया टीएमसी से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें. मैं आपका धन्यवाद देता हूं कि आपने मेरा इतना गर्मजोशी के साथ टीएमसी में स्वागत किया था. ऑल द बेस्ट.’

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...