17.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्य'2024 में BJP की 40 सीट घटाएंगे, सत्ता से उखाड़ देंगे', लालू...

‘2024 में BJP की 40 सीट घटाएंगे, सत्ता से उखाड़ देंगे’, लालू यादव से मिलकर बोले JDU अध्यक्ष

Published on

नई दिल्ली,

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से बाहर करने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी JDU और लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद इसका इशारा दिया है. ललन सिंह गुरुवार को लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे. इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि वे मिलकर 2024 में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे.

बंगाल, झारखंड में भी बीजेपी को हराएंगे- ललन सिंह
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी को 2024 में उखाड़ फेंकने के लिए वह लालू प्रसाद का आशीर्वाद लेने आए थे. वह बोले कि टारगेट सिर्फ इतना है कि 40 सीटों पर बीजेपी को हराना है. 2024 में बीजेपी की 40 सीटें घटानी हैं. हम सुनिश्चित करेंगे कि बिहार के साथ-साथ बंगाल, झारखंड में भी बीजेपी की हार हो.

क्या लालू के साथ बिहार के मंत्री मंडल पर भी बात हुई? इसपर ललन सिंह ने कहा कि नहीं मंत्री मंडल पर बात नहीं हुई. वह बोले कि किसको क्या मंत्रालय मिलना है इसपर फैसला बिहार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ होगा.

बता दें कि बिहार की नई सरकार ने बुधवार को राजभवन में शपथ ली थी. जिसमें तेजस्वी यादव दोबारा बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं. वहीं नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली है. RJD समेत इस महागठबंधन में सात पार्टियां शामिल हैं. मंत्री मंडल विस्तार पर 15 अगस्त के बाद फैसला हो सकता है. वहीं नीतीश कुमार 24 अगस्त को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे.Live TV

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...