15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यकाशी विश्वनाथ के अरघे में गिरी महिला, वीडियो वायरल, मंदिर सीईओ ने...

काशी विश्वनाथ के अरघे में गिरी महिला, वीडियो वायरल, मंदिर सीईओ ने कहा- सक्षम अधिकारी से पूछ लें

Published on

वाराणसी:

नववर्ष पर काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में इस भीड़ को व्यवस्थित तरीके से सबको दर्शन कराने में मंदिर प्रशासन के पसीने छूट जा रहे हैं। बावजूद इसके कोई न कोई ऐसी घटना हो जा रही है, जिससे व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश अब भी बनी हुई है। ऐसी ही एक घटना गुरुवार सुबह के समय हुई, जब एक बुजुर्ग महिला अनियंत्रित होकर काशी विश्वनाथ के अरघे में गिर पड़ी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तत्काल वायरल हो गया।

गुरुवार की सुबह 11 बजे आम दिनों की तरह ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। करीब 11 बजे मंदिर के गर्भगृह में एक दक्षिण भारतीय महिला स्पर्श दर्शन के लिए प्रवेश की। शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद महिला ने विग्रह को स्पर्श करना चाहा, इसी दौरान महिला अनियंत्रित होकर अरघे के भीतर गिर गई। तत्काल ही गर्भगृह में मौजूद सुरक्षाकर्मी और सेवादारों ने महिला को संभाला और सुरक्षित गर्भगृह के बाहर पहुंचाया। इसी घटना का लाइव टेलीकास्ट भी हो रहा था और वीडियो वायरल हो गया।

बोले मंदिर के सीईओ , छुट्टी पर हूं
वहीं, इस घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए जब एनबीटी ऑनलाइन संवादाता ने मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वो 4 दिनों से छुट्टी पर हैं और राज्य से बाहर हैं। ऐसे में इस घटना के बारे में वो आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि आप मंदिर के किसी अन्य सक्षम अधिकारी से संपर्क करें। एनबीटी संवाददाता ने जब मंदिर के सीइओ से सक्षम अधिकारी के बारे पूछा गया तो सीईओ ने कॉल काट दिया।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...